Gandhi Sankalp Yatra गांधी जी की बातें आज भी रखती हैं महत्व: धर्मेन्द्र प्रधान
Gandhi Sankalp Yatra केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा गांधी जी के विचारों को अमल में लाकर गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने को प्रधानमंत्री ने किया है आह्वान।
भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के मौके पर गांधी जी के सपने (रामराज्य) को नए भारत गठन के माध्यम से साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से शनिवार को गांधी संकल्प यात्रा निकाली गई। शनिवार को अनुगुल ब्लाक के धकुटा गांव के शिव मंदिर से निकली इस पदयात्रा का शुभारंभ केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने किया। 5 किमी. मीटर तक निकली यह पदयात्रा पुखुचुआ, शंकरपुर चौक होते हुए दलयात्रा मैदान में पहुंची, जिसमें केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अनुगुल जिले के तेलेंगापेंठ में राज्य भाजपा की तरफ से आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि महात्मा गांधी जी के 150वें जन्मदिन पर गांधी जी को, सही श्रद्धांजलि तथा जन्मदिन का सही उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है। यह तभी सम्भव है जब नशामुक्त भारत हो, स्वच्छ भारत हो, नैतिकतायुक्त शिक्षा व्यवस्था हो, स्वदेशी अर्थनीति एवं गणतंत्र का मूल्यबोध हमारे देश एवं समाज में कायम हो।
प्रधान ने कहा कि महात्मा गांधी जी की ये बातें आज भी महत्व रखती है। इसी उद्देश्य को लेकर आज की यह पदयात्रा निकाली गई है। इस पदयात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले सभी लोगों को उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि महात्मा गांधी और एक बार भारत में जन्म लें, यह मेरी कामना है।
प्रधान ने कहा कि महात्मा गांधी एक बार और भारत में जन्म लें और इस बार वह 150 वर्ष तक जीवित रहें तथा भारत को एवं नरेन्द्र मोदी को आशीर्वाद करें। इसके साथ ही भारत को दुनिया में शिखर पर पहुंचाने के लिए योजना बनाएं, यही मैं आज जन्मदिन के अवसर पर निवेदन करता हूं।
यहां उल्लेखनीय है कि पिछले 2 अक्टूबर से देश भर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गांधी संकल्प यात्रा का निकाली जा रही है। प्रदेश में इस पदयात्रा का शुभारंभ उस दिन केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ही कटक जिला के तेलेंगापेंठ से किया था। यह पदयात्रा प्रदेश के सभी संसदीय व विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है।
जो भारत का नागरिक नहीं उसे बाहर किया जाये, पूरे देश में लागू हो एनआरसी: भैय्याजी जोशी
प्लास्टिक मुक्त है RSS कार्यकारिणी बैठक, लोगों को दिया जा रहा है ये खास संदेश