Move to Jagran APP

Odisha Jan Samvad Rally: अमित शाह बोले, कोरोना संकट के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 करोड़ लोगों को कराया भोजन, Video

Odisha Jan Samvad Rally. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की उन्हें स्वास्थ्य का अधिकार दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 08 Jun 2020 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jun 2020 08:46 PM (IST)
Odisha Jan Samvad Rally: अमित शाह बोले, कोरोना संकट के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 करोड़ लोगों को कराया भोजन, Video
Odisha Jan Samvad Rally: अमित शाह बोले, कोरोना संकट के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने 11 करोड़ लोगों को कराया भोजन, Video

भुवनेश्वर, एएनआइ। Odisha Jan Samvad Rally. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा जन संवाद रैली को संबोधित किया। 

loksabha election banner

अमित शाह ने कहा कि ये जो संवाद परंपरा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चालू रखी है, वो दुनिया की राजनीति को रास्ता दिखाने वाली होगी कि ऐसी महामारी के समय भी कोई पार्टी अपने देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए किस तरह से जनसंवाद कर सकती है।

उनके मुताबिक, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। मैं इस काम के लिए पार्टी अध्यक्ष, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आज जन संवाद आपके सामने हो रहा है और ऐसी 75 वर्चुअल रैली के माध्यम से भाजपा के अनेक नेता राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी जनता से संवाद करने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों, आदिवासियों, दलितों की सरकार होगी। मोदी जो बोलते हैं वो करते हैं। उन्होंने देश के 60 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए ढेर सारे काम किए। 

पीएम मोदी ने 50 करोड़ गरीब भारतीयों के लिए आयुष्मान भारत की शुरुआत की, उन्हें स्वास्थ्य का अधिकार दिया, 5 लाख रुपये के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठा रही है।

10 करोड़ घरों में शौचालय बनाकर माताओं-बहनों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया, 2.5 करोड़ लोगों को जिनके पास घर नहीं था उनको मोदी सरकार ने घर देने का काम किया।

श्री राम जन्मभूमि का विवाद वर्षों से चल रहा था। करोड़ों लोग राह देखते थे कि कब राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनेगा। मोदी सरकार को आपने दोबारा बहुमत दिया, सटीक तरीके से अपना पक्ष रखा गया और सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह 11 बजे बंगाल में ग्लोबल वर्चुअल रैली करने जा रहे हैं। बिहार के बाद शाह की नजर बंगाल पर है। यही वजह है कि वह बंगाल की जनता को संबोधित करेंगे। पार्टी की राज्य इकाई ने इसके लिए 9 सूत्री एजेंडा भी तैयार किया है, जिसके जरिए शाह ममता सरकार को घेरने की योजना है। नौ सूत्री एजेंडे के तहत भाजपा ममता सरकार के 9 साल में 9 बड़ी असफलताओं को गिनाएगी। बंगाल में तृणमूल सरकार को घेरने के साथ ही अमित शाह का मुख्य फोकस नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 की उपलब्धियों पर रहेगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.