सत्ता में आई कांग्रेस तो किसानों का कर्ज होगा माफ : निरंजन पटनायक
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने घोषणा की है कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
संसू, भुवनेश्वर : ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने घोषणा की है कि अगर राज्य में कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। एक एकड़ जमीन रखने वाले किसानों को मुफ्त में सोलर पंप भी मुहैया कराया जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101वीं जयंती के मौके पर जाजपुर जिला के डुबुरी में आयोजित विशाल सम्मेलन में पीसीसी अध्यक्ष पटनायक ने मौजूदा बीजद सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की लगातार अनदेखी की जा रही है। पटनायक ने कहा कि कांग्रेस सदैव से किसानों की ¨चता करने वाली पार्टी रही है। मनमोहन ¨सह की सरकार के दौरान किसानों का कर्ज माफ किया गया था। अब ओडिशा में अगर पार्टी सत्ता में आती है तो किसानों का कर्ज माफ किए जाने के साथ वृद्धावस्था भत्ते में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। इस सम्मेलन में एआइसीसी के साधारण संपादक गौरव गोगोई, पूर्व मंत्री शरत कुमार राउत, सहित अनेक नेता शामिल थे।