बकाया वेतन की मांग ले सड़क पर उतरे बीएमसी ठेकाकर्मी, पुलिस ने रिवाल्वर से धमकाया
सड़क पर प्रदर्शन कर रहे भुवनेश्वर नगर निगम ठेका कर्मचरियों को पुलिस ने रिवाल्वर दिखाकर भगा दिया।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राजधानी भुवनेश्वर में प्रदर्शनकारियों को भगाने में शुक्रवार को पुलिस का एक नया रूप देखने को मिला। अपने हक के लिए सड़क पर उतरे भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ठेका कर्मचरियों को एक पुलिसकर्मी में अपना सर्विस रिवाल्वर दिखाकर भगा दिया। शुक्रवार को सुबह बीएमसी ठेका कर्मचारी अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर जयदेव विहार चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान रास्ता पूरी बाधित हो गया। इससे रास्ते पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को समझाबुझा कर हटाने का प्रयास किया। मगर प्रदर्शनकारी वहीं डटे रहे। करीब 45 मिनट तक रास्ता अवरोध होने से परेशान एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों को अपना सर्विस रिवाल्वर दिखाते हुए अवरोध समाप्त करने की धमकी दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ना शुरू कर दिया। शांति के साथ प्रदर्शन कर रहे ठेकाकर्मचारियों पुलिसकर्मी के इस हरकत पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
कर्मचारियों का कहना है कि इस लोककंत्र में धरना प्रदर्शन हर नागरिक का अधिकार है। मगर पुलिसकर्मी ने रिवाल्वर दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। यह सर्वथा अनुचित है।