Move to Jagran APP

नवीन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिये ये निर्देश, कहा तत्काल प्रभाव से हों लागू Bhubaneshwar News

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए कुछ जरूरी निर्देश दिए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए भी कहा है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 24 Jun 2019 11:29 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 11:29 AM (IST)
नवीन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिये ये निर्देश, कहा तत्काल प्रभाव से हों लागू  Bhubaneshwar  News
नवीन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिये ये निर्देश, कहा तत्काल प्रभाव से हों लागू Bhubaneshwar News

भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को सामान्य अवकाश के तौर पर घोषित किया है। इसके साथ ही अब कर्मचारियों के दफ्तर आने-जाने के समय में भी बदलाव किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अनुमोदन के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को निर्देश जारी कर दिया गया है।

loksabha election banner

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से शनिवार शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को अब छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को अब सुबह 10 बजे से अपराह्न साढ़े पांच बजे तक काम करना होगा। मध्याह्न भोजन के लिए दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे तक यानी आधे घंटे लंच ब्रेक का समय दिया गया है। अभी तक राज्य में सरकारी कर्मचारी के लिए प्रत्येक महीने के दूसरे शनिवार को छुट्टी होती थी। सरकारी अधिकारी का समय सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक रहता था। मध्याह्न भोजन के लिए एक घंटे का समय मिलता था।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को छुटटी होने के बावजूद सभी सरकारी दफ्तर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। प्रशासनिक कार्य में फाइव टी (टेक्नोलाजी, टीमवर्क, ट्रांसपरेंसी, टाईम तथा ट्रांसफर्मेशन) को कर्मचारी किस प्रकार से उपयोग कर रहे हैं, इसके लिए प्रशिक्षण शिविर या फिर कार्यशाला होगी। राज्य के विकास के लिए सरकारी कर्मचारी अपनी सोच को भी सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री का निर्णय सदैव से राज्यहित में ही होता है। उसी का यह एक हिस्सा है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.