Move to Jagran APP

ओडिशा के 6 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Odisha Weather Update मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में ओडिशा में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दरिंगबाड़ी शहर में रिकार्ड किया गया है। राज्य के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 12:17 PM (IST)
ओडिशा के 6 शहरों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
ओडिशा में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में जारी ठंड का प्रकोप अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में ठंड जारी रहेगी। मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दरिंगबाड़ी शहर में रिकार्ड किया गया है। राज्य के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। उसी तरह से 11 डिग्री के नीचे राज्य के 8 84 हैं। फुलवाड़ी शहर में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 9 डिग्री सेल्सियस, टिटलागढ़ में 9.3 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 9.6 डिग्री सेल्सियस, केंदुझर में 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उसी तरह से सुंदरगढ़ में 10 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना में 10 डिग्री सेल्सियस, भुवनेश्वर में 12.2 डिग्री सेल्सियस एवं कटक में 12 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान रिकॉर्ड किए जाने की जानकारी मौसम विभाग केंद्र की तरफ से दी गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग का केंद्र के वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने कहा है कि राज्य की तटीय इलाके में काफी तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तटीय जिलों में तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। चांदबाली में स्वभाविक से 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान कम रिकॉर्ड किया गया है जबकि टिटलागढ़ में 3.1, भुवनेश्वर में 3 डिग्री सेल्सियस तथा अन्य कुछ जगहों पर तापमान स्वभाविक से 2 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया गया है।

अगले 5 दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी और इस दौरान कुछ जगहों पर स्वभाविक से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ पशुपालक ने कहा है कि भुवनेश्वर के साथ दक्षिण तटीय ओडिशा में रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.