Move to Jagran APP

नवीन को नींद में भी दिखाई दे रहा है कमल : अमित शाह

इस सम्मेलन में पूरे राज्य से करीब एक लाख भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है, मगर ओडिशा इससे पीछे छूट गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 09 Sep 2017 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 09 Sep 2017 12:09 PM (IST)
नवीन को नींद में भी दिखाई दे रहा है कमल : अमित शाह
नवीन को नींद में भी दिखाई दे रहा है कमल : अमित शाह

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। भुवनेश्वर जनता मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नवीन सरकार को उखाड़कर फेंक देने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को राज्य के पंचायत चुनाव के बाद से नींद में भी केवल कमल का फूल नजर आ रहा है।

loksabha election banner

इस सम्मेलन में पूरे राज्य से करीब एक लाख भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि देश आज विकास के पथ पर अग्रसर है, मगर ओडिशा इससे पीछे छूट गया है। केंद्र की मोदी सरकार के किसी भी मंत्री पर आज तक भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं लगा है। हमारी सरकार गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलितों की सरकार है। मोदी जी रात दिन एक कर देश के गरीबों के 2 करोड़ 60 लाक महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध कराया है। मोदी जी ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। 

वह जहां भी जाते हैं, हजारों लोग स्वागत करते हैं, यह स्वागत मोदी जी का नहीं भाजपा का नहीं देश के सवा करोड़ जनता का होता है। शाह ने कहा कि आज मैं भाजपा का हिसाब देने ने नहीं 18 साल के नवीन सरकार का हिसाब मांगने आया हूं।

उन्होंने कहा आज की तारीख में जहां पर भी भाजपा की सरकार हैं, वहां 18 साल में विकास 1 से लेकर 100 तक पहुंच गया है, मगर ओडिशा वहीं का वहीं रह गया है। आज ओडिशा के हर घर में शुद्ध पान नहीं है, 24 घंटे बिजली नहीं है। शौचालय नहीं है, स्वास्थ्य सेवा नहीं, रोड नहीं है, कारखाना नहीं है,। जब हर बात का कोई जवाब ही नहीं है तो साफ है कि नवीन बाबू ने 18 साल में इस राज्य में केवल गरीबी और बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया है।

देश के अन्य राज्यों में ओडिशा से कर्मचारी और मजदूर जाते हैं। इस देश का विकास गरीब ओडि़आ भाई की मजदूरी के पसीने से हुआ है। ओडिशा का कोई व्यक्ति गुजरात जाकर वहां विकास कर सकता है तो वह ओडिशा का विकास कैसे नहीं कर पाया। वह इसलिए क्योंकि यहां पर 18 साल से एक गैरजिम्मेदार सरकार चल रही है। हम ऐसी सरकार की परिकल्पना करना चाहते हैं जो अपने मां बाप की सेवा कर बिना पलायन कर अपने जिले में रोजगार पा सके।

केंद्र की मोदी सरकार ने अब तक बिजली की 106 योजनाएं बना चुकी है। ओडिशा सरकार का ट्रांसफार्मर जल गया है, ऐसे में मोदी सरकार के विकास की बिजली गांव तक नहीं पहुंचती है। ऐसी सरकार को उखाड़ कर फेंक दीजिए। ऐसी सरकार लाइए जो मोदी के नेतृत्व में ओडिशा का विकास कर सके। टूरिजम का हब बना सके, उद्योग लगा सके। नवीन बाबू ऐसा नहीं कर सकते हैं।

यहां पर भाजपा की सरकार बनेगी तभी ओडिशा का विकास होगा। पंचायत चुनाव के लिए ओडिशा की जनता का धन्यवाद करता हूं, इससे नवीन बाबू की नींद उड़ गई है, उन्हें नींद में भी कमल का फूल दिखाई दे रहा है। 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी। 13वें एवं 14वें वित्त कमीशन 1 लाख 32 हजार करोड़ रुपया ज्यादा देने का काम मोदी सरकार ने किया है। तीन लाख में मोदी सरकार ने 4 लाख करोड़ रुपया  दिया है। नवीन बाबू हम हिसाब दे रहे हैं अब आप भी दीजिए। कांग्रेस के सरकार में ओडिशा का अधिकार नहीं

मिलता था मगर हमारी सरकार ने सूद के साथ दिया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम, भाजपा ओडिशा प्रभारी अरुर्ण ंसह, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र आदि सदस्यों ने भी कार्यकर्ताओ को संबोधित किया और नवीन पटनायक सरकार को उखाड़ फेंकने के साथ 2019 में भाजपा की सरकार बनाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 120 टारगेट को पूरा करने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया।

यह भी पढ़ें: ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा: अमित शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.