Move to Jagran APP

ओडिशा में कड़ाके की ठंड: 17 जिलों में पारा 10 डिसे. के नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Odisha Weather Update राजधानी भुवनेश्वर के साथ पूरे ओडिशा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 17 जिलों में पारा 10 डिसे. के नीचे पहुंच गया है। अगले तीन दिनों तक ओडिशा में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 02:22 PM (IST)
ओडिशा में कड़ाके की ठंड: 17 जिलों में पारा 10 डिसे. के नीचे, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
17 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड जारी है। 17 जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों के लिए आरेंज एवं 19 जिले के लिए पीली चेतावनी जारी किया हुआ है। भुवनेश्वर में मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि अगले तीन दिनों तक ओडिशा में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में जारी कड़ाके की ठंड को देखते हुए विशेष राहत आयुक्त ने लोगों से सावधानी बरतने एवं अत्यावश्यक कार्य ना होने पर सुबह तथा रात के समय दो पहिये वाहन के प्रयोग से बचने का सुझाव दिया है।

loksabha election banner

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि फुलवाणी में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे कंधमाल जिलों में इन दिनों कड़ाके ठंड पड़ने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। फुलवाणी समेत कंधमाल के कुछ हिस्सों में हिमपात की सूचना है। पिछले दो दिनों से दरिंगबाड़ी में कारों, पेड़ों, घास की सतहों पर बर्फ की छोटी चादरें मिली हैं। शीत लहर के साथ घने कोहरे ने राज्य भर में सार्वजनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

दरिंगबाड़ी एवं फुलवाणी के अलावा आधा ओडिशा में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। इसमें चांदबाली में 9.7 डिग्री सेल्सियस, अनुगुल में 8 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुडा में 6 डिग्री सेल्सियस, केन्दुझर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, संबलपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा सुंदरगढ़ जिले में 6 डिग्री सेल्सियस, हीराकुद में 8.4 डिग्री सेल्सियस, तालचेर में 9 डिग्री सेल्सियस, भवानीपटना 6.8 डिग्री सेल्सियस, बलांगीर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, कोरापुट में 7 डिग्री सेल्सियस, टिटिलागढ़ में 6.5 डिग्री सेल्सियस, सोनपुर में 6.4 डिग्री सेल्सियस, नयागढ़ में 9 डिग्री सेल्सियस और बौद्ध में 8 डिग्री सेल्सियस पारा रेकर्ड किया गया है। उसी तरह से भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 10.1 डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस, बालेश्वर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, बारीपदा में 10.4 डिग्री सेल्सियस, पारादीप में 12.4 डिग्री सेल्सियस, गोपालपुर में 11.8 डिग्री सेल्सियस, पुरी में 14.4 डिग्री सेल्सियस, छत्रपुर में 11 डिग्री सेल्सियस और पारालाखेमुंडी 13 डिग्री सेल्सियस पारा रिकार्ड किया गया है।

विशेष राहत आयुक्त ने रात के समय बाइक की सवारी ना करने तथा खुले कार में ना घुमने की सलाह दिए हैं। शिशु एवं वयस्क लोगों को बिना शीतवस्त्र के बाहर ना जाने की सलाह विशेष राहत आयुक्त ने दी है। शाम 6 बजे से अगली सुबह 10 बजे तक शीतलहर ज्यादा होने से लोग अपने सामान्य सुबह की सैर और पार्कों में व्यायाम करने के बजाय घरों के अंदर रहना पसंद कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.