Move to Jagran APP

वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री दुर्योधन माझी का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत

Duryodhan Majhi passes away पूर्व मंत्री दुर्योधन माझी का निधन हो गया वे 84 वर्ष के थे। स्व. माझी 1990 से 2019 तक लगातार विधानसभा के सदस्य रहे। नुआपड़ा जिले के खड़ियाल विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लगातार 5 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 11:46 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 11:46 AM (IST)
वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री दुर्योधन माझी का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत
पूर्व मंत्री दुर्योधन माझी का निधन हो गया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। पूर्व मंत्री दुर्योधन माझी का निधन हो गया है। सोमवार देर रात में उनकी तबियत अचानक खराब होने से उन्हें कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर रात तीन बजे उनका निधन हो गया। मृत्यु के समय उनकी उम्र 84 साल थी। यह जानकारी उनके बेटे कृष्णसिंह माझी ने दी है। स्व. दुर्योधन माझी नुआपड़ा जिले के खड़ियाल विधानसभा चुनाव क्षेत्र से लगातार 5 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक स्व. माझी 1990 से 2019 तक लगातार विधानसभा के सदस्य रहे। पहले स्व. बीजू पटनायक के नेतृत्व में जनतादल से 1990 में वह खड़ियाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 1995 में भी वह जनता दल के टिकट से चुने गए। इसके बाद बीजू जनता दल से 2000 से 1014 तक लगातार विधानसभा के सदस्य के रूप में चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे। इस बीच नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार में वह 2000 एवं 2006 में दो बार मंत्री बने थे।

2014 में बीजू जनता दल से इस्तीफा देने के बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। उस साल विधानसभा चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़े और चुनाव जीते। 2019 में भाजपा से उन्हें टिकट ना मिलने से वह भाजपा से इस्तीफा देने के बाद पुन: बीजद में शामिल हो गए थे। 1938 में जन्मे स्व. माझी के 4 बेटे एवं एक बेटी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.