Move to Jagran APP

Odisha: भाजपा में शामिल हुए बीजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री संजीव साहू

Odisha केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर महांति की उपस्थिति में राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ बीजद नेता व पूर्व मंत्री संजीव साहू अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 03:52 PM (IST)
ओडिशा में भाजपा में शामिल हुए बीजद के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री संजीव साहू। फोटो जागरण

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में वरिष्ठ बीजद नेता व पूर्व मंत्री संजीव साहू ने बीजू जनता दल (बीजद) को छोड़कर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समीर महांति की उपस्थिति में राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजीव साहू भाजपा में शामिल हुए हैं। अपने शताधिक समर्थकों के साथ वह भाजपा में शामिल हुए। हाल ही में उन्होंने बीजू जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बीजू जनता दल से संजीव साहू चार बार विधायक बने थे और एक बार वह मंत्री भी बने थे। उन्होंने तीन नवंबर को बीजद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के पीछे साहू ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक के पास इस्तीफा भेजा था।

loksabha election banner

इसलिए छोड़ी बीजद

इसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। संजीव साहू पहली बार वीरमहाराजपुर विधानसभा सीट से 2003 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद 2004 में हुए चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की। 2005 से 2008 फरवरी तक वह पंचायतीराज मंत्री रहे। इसके अलावा स्कूल, शिक्षा ए​वं व्यापार व परिवहन विभाग के मंत्री के रूप में भी काम किया। 2009 एवं 2014 में हुए चुनाव में संजीव साहू आठमलिक विधानसभा सीट से चुनाव जीते। किन्तु 2019 में चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी। 

इधर, तीनों कृषि कानूनों को रद करने के एलान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री का यह फैसला देश तथा किसानों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है, यह एक स्वागतयोग्य कदम है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आंदोलन चला रहे किसानों को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आंदोलन कर रहे किसानों को उनका परिवार, उनकी खेती की जमीन, इंतजार कर रही है। घर लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओडिशा सरकार सदैव किसानों के साथ खड़ी है। किसान और किसानी के विकास के लिए मेरी सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। किसानों के हित में लिए जाने वाले निर्णय का बीजू जनता दल ने हमेशा स्वागत किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.