Move to Jagran APP

राज्य के दोनों केन्द्र मंत्री की उपस्थिति में समीर महांती ने सम्भाली बागडोर

वरिष्ठ नेता समीर महांती ने शुक्रवार को अध्यक्ष बसंत पंडा से विधिवत रूप से दायित्व ले लिया इसके बाद महांती ने 37 हजार बूथ में मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 02:27 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 02:27 PM (IST)
राज्य के दोनों केन्द्र मंत्री की उपस्थिति में समीर महांती ने सम्भाली बागडोर
राज्य के दोनों केन्द्र मंत्री की उपस्थिति में समीर महांती ने सम्भाली बागडोर

भुवनेश्वर, जेएनएन। राज्य भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर शुक्रवार को वरिष्ठ नेता समीर महांती ने अध्यक्ष बसंत पंडा से विधिवत रूप से दायित्व ले लिया है। केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्र मंत्री प्रताप षंडगी, भाजपा के राज्य प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, भुवनेश्वर सांसद अपराजिता षडंगी प्रमुख की उपस्थिति में राज्य पार्टी कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में समीर महांती ने अपना दायित्व सम्भाला लिया है।

loksabha election banner

राज्य भाजपा अध्यक्ष का दायित्व सम्भालने के बाद महांती ने प्रदेश में भाजपा को 37 हजार बूथ में मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। महांती ने इस अवसर पर सीएए को लेकर 5 जनवरी से राज्य एवं पूरे देश में चलाए जा रहे जनजागरूकता कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इसके साथ ही आगामी दिनों में केन्द्र से जो निर्देश आएगा उसे प्रदेश के 37 हजार बूथों तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया। महांती ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के गठन के बाद से अनेक नेता व कार्यकर्ता पार्टी को समृद्ध करने के लिए काम किया है। अब हमें उसे आगे बढ़ाते हुए ओड़िशा के साढ़े चार करोड़ जनता की सेवा करने के लिए काम करना होगा। 

यहां उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में केवल समीर महांती ने ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया था। नामांकन पत्र जांच करने के बाद केन्द्र मंत्री तथा केन्द्रीय पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर ने घोषित करने के बाद शुक्रवार को विधिवत रूप से एक भव्य समारोह में समीर महांती के नाम की घोषणा की गई है। राज्य भाजपा के अध्यक्ष पद पिछले 16 साल से पश्चिम ओड़िशा के पास था। पश्चिम ओड़िशा में पार्टी की सांगठनिक स्थिति भी तटीय ओडिशा के तूलना में बेहतर है। ऐसे में उसी प्रयोग को अपनाते हुए तटीय ओडिशा को मजबूत करने के लिए पार्टी ने समीर महांती को अध्यक्ष पद की बागडोर दी है।

ओडिशा में सिख युवक से बदसलूकी, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Lokmanya Tilak Express Accident : घने कोहरे में ट्रेन हादसा, 40 यात्री घायल; रेल आवागमन प्रभावित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.