महाप्रभु के आभूषणों की मरम्मत का काम शुरू
संवादसूत्र, भुवनेश्वर : पुरी श्रीमंदिर रत्न भंडार विवाद के बीच महाप्रभु के आभूषणों की मरम्मत का काम
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jun 2018 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 05:04 PM (IST)
संवादसूत्र, भुवनेश्वर : पुरी श्रीमंदिर रत्न भंडार विवाद के बीच महाप्रभु के आभूषणों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। श्री मंदिर प्रशासन द्वारा भुवनेश्वर से बुलाए गए चार कारीगर इस काम में नियोजित किए गये हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुंडी से 15 किलो 300 ग्राम सोना मिला था। इसमें से 14 किलो 500 ग्राम सोना बैंक लॉकर में जमा किया गया है जबकि 800 ग्राम सोना महाप्रभु के स्वर्ण आभूषणों की मरम्मत के लिए अलग रखा गया था। प्राथमिक तौर पर रथयात्रा के दौरान महाप्रभु के गहनों की मरम्मत का काम हाथ में लिया गया है। बाद में अन्य अलंकारों की मरम्मत की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें