Move to Jagran APP

लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की तरफ से राज्यभर में प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 04:26 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 06:40 AM (IST)
लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जासं, भुवनेश्वर : लचर कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस की तरफ से राज्यभर में प्रदर्शन किया गया। हालांकि कानून व्यवस्था को लेकर ओडिशा सरकार के विरुद्ध हुए कांग्रेस के राज्यव्यापी प्रदर्शन से प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक की गैर मौजूदगी अब सियासी हल्के में चर्चा का विषय बन गई है। गुटबाजी के मकड़जाल में उलझी कांग्रेस के इस प्रदर्शन में सेवा दल जैसे फ्रंटल संगठन तक की नामौजूदगी ने इसे और हवा दी है। पिछला चुनाव बुरी तरह हारने के बाद पार्टी का यह पहला राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन था। नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता बलांगीर से विधायक नरसिंह मिश्रा को आगे किया। मिश्रा ने दो दिन पहले प्रेस कांफ्रेंस करके इस प्रदर्शन का ऐलान किया था। निरंजन पटनायक ने इसे जिलास्तर का प्रदर्शन बताया है। वहीं कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष मनोज जेना ने कहा है कि फ्रंटल संगठन सेवादल को तो सूचित ही नहीं किया गया।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म, हत्या और बच्चों की गुमशुदगी की घटनाओं को विपक्ष ने मुद्दा बनाया। विधानसभा के मानसून सत्र में हालांकि मुख्य विपक्षी दल भाजपा के तेवर ज्यादा तीखे नहीं दिखे पर कांग्रेस के विधायक सशक्त विपक्ष की भूमिका में दिखाई दिए। कई बार सदन में ऐसा दिखा जब मुख्य विपक्षी दल भाजपा के नेता कांग्रेस के सुर में सुर मिलाते नजर आए। पहले से घोषित कार्यक्रम में भुवनेश्वर में हुए प्रदर्शन में विधायक नरसिंह मिश्रा, सुरेश राउत, मोहम्मद मुकीम आदि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यवाहक अध्यक्ष रश्मि महापात्र ने प्रदर्शन कर बीजद सरकार को घेरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.