Move to Jagran APP

प्लास्ट इंडिया की अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी गुजरात में

प्लास्ट इंडिया की ओर से फरवरी 201

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Nov 2017 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 16 Nov 2017 02:23 PM (IST)
प्लास्ट इंडिया की अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी गुजरात में
प्लास्ट इंडिया की अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी गुजरात में

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : प्लास्ट इंडिया की ओर से फरवरी 2018 में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी गुजरात के गांधी नगर में आयोजित की जाएगी। इसमें ओडिशा के प्लास्टिक उद्यमियों समेत 40 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह जानकारी बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में प्लास इंडिया के अध्यक्ष केके सेकसरिया ने दी। उन्होंने बताया कि ओडिशा में प्लास्टिक का प्रयोग ज्यादा होता है। हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स से ओडिशा के प्लास्टिक उद्योग को पर्याप्त कच्चामाल मिल रहा है। इसके बावजूद असम के ब्रह्मापुत्र, क्राकर्स एंड पॉलिमर्स लिमिटेड एवं पारादीप में मौजूद इंडियन आयल प्रलिप्रपलीन कारखाना पूर्वी भारत को कच्चा माला प्रदान करेंगे। इससे भारत के साथ ओडिशा प्लास्टिक उद्योग के क्षेत्र में लाभान्वित होगा।

loksabha election banner

इस मौके पर लघु एवं मझोले उद्योग मंत्री प्रफुल्ल सामल ने बताया कि इस प्रदर्शनी से ओडिशा के प्लास्टिक उद्योगों का विकास होगा और लोगों को नियुक्ति भी मिलेगी। मंत्री ने बताया कि जल्द ही राज्य में एक प्लास्टिक पार्क का निर्माण होने जा रहा है। प्लास्ट इंडिया 2018 के नेशनल एक्जिक्यूटिव काउंसिल चेयरमैन राजीव चितालिया ने बताया कि भारत सरकार और गुजरात सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाली यह प्रदर्शनी देश का सबसे बड़ा उद्योग मेला होगा। इसमें दो लाख अतिथि, दो हजार प्रदर्शनी एवं विश्व स्तरीय उत्पादक हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर नेशनल प्रमोशन कमेटी (पूर्वी क्षेत्र) के चेयरमैन आलोक टिबरीवाल, सह चेयरमैन दीपक अग्रवाल भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.