Move to Jagran APP

26 January 2020: गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगामय हुआ ओडिशा, 29 लोगों को मिलेगा पुलिस मेडल

26 January 2020 गणतंत्र दिवस को लेकर ओडिशा में तैयारियां पूरी हो चुकी है पूरे शहर तिरंगामय नजर आ रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 03:41 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 03:41 PM (IST)
26 January 2020: गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगामय हुआ ओडिशा, 29 लोगों को मिलेगा पुलिस मेडल
26 January 2020: गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगामय हुआ ओडिशा, 29 लोगों को मिलेगा पुलिस मेडल

भुवनेश्वर, जेएनएन। राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे प्रदेश में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। खासकर राजधानी में महात्मा गांधी मार्ग पर मनाए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह को लेकर महात्मा गांधी मार्ग को पूरी तरह से सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। महात्मा गांधी मार्ग को संयोग करने वाले तमाम मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण जारी कर दिया गया है। पूरे परेड स्थल को सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने परेड स्थल का मुआयना किया है। यहां उल्लेखनीय है कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समारोह में उपस्थित रहेंगे और राज्यपाल समारोह में तिरंगा झंडा फहराने के साथ परेड की सलामी लेंगे। 

loksabha election banner

गणतंत्र दिवस पर इस साल तीन वर्ग में ओडिशा से कुल 29 लोगों को पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा। साहसिकता के लिए 16 पुलिस कर्मचारी को मेडल मिलेगा। विशिष्ट सेवा के लिए दो एवं उल्लेखनीय सेवा के लिए 11 पुलिस कर्मचारियों को मेडल प्रदान किया जाएगा। खबर के मुताबिक एडीजी आरपी.कोचे एवं सतर्कता विभाग के एएसआई मनोरंजन सामल को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की सूचना मिली है। 

गणतंत्र दिवस का खासा उत्साह स्कूली बच्चों में देखा गया है। आज ही से बच्चे तिरंगा खरीदने के साथ स्कूलों में गीत संगीत एवं विभिन्न कार्यक्रम को लेकर उत्साहित दिखे। विभिन्न कालोनी एवं छोटी-छोटी दुकानों पर तिरंगा खरीदने के लिए बच्चों की खासी भीड़ देखी गई। गणतंत्र दिवस पर किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से राजधानी में मौजूद तमाम मार्गों में बैरिकेट लगाकर वाहनों की जांच करने के साथ किसी भी प्रकार की संदिग्ध स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

26 January 2020: गणतंत्र दिवस से एक नई शुरुआत, 65 हजार स्‍कूलों में पढ़ाया जाएगा संविधान का पाठ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.