चंदका संरक्षित जंगल में शिकारियों का उत्पात
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के निकट चंदका संरक्षित जंगल में जंगली जानवरों के अवैध शिकार की बात सामने आती रही है।
संसू, भुवनेश्वर : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के निकट चंदका संरक्षित जंगल में जंगली जानवरों के अवैध शिकार की बात सामने आती रही है। अब प्रेस लिखी बाइक पर जंगली जीवों के मांस की सप्लाई की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। चंदका इलाके का एक युवक अपनी बाइक पर प्रेस लिख कर यह कारोबार चला रहा था। बाइक पर प्रेस लिखा होने के कारण वन विभाग और पुलिस भी उस पर हाथ डालने से बच रही है। चंदका ईलाके के लोगों का आरोप है कि उपरोक्त युवक के घर पर शिकारियों का जुटान और शिकारियों के घर इसके आने जाने से यह बात साफ होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि यह युवक अपने को पत्रकार बताकर राजधानी के उपनगरीय इलाके के कई फार्म हाउस में नामी गिरामी बिल्डरों और ठेकेदारों तक जंगली जीवों का मांस पहुंचा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस युवक पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग उठाई है।