Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के प्रयास को संयुक्त राष्ट्र संघ की सराहना

राज्य सरकार के जनजातीय विकास कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सराहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Mar 2018 02:59 AM (IST)Updated: Mon, 12 Mar 2018 02:59 AM (IST)
मुख्यमंत्री के प्रयास को संयुक्त राष्ट्र संघ की सराहना
मुख्यमंत्री के प्रयास को संयुक्त राष्ट्र संघ की सराहना

संसू, भुवनेश्वर : राज्य सरकार के जनजातीय विकास कार्यक्रम को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सराहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदेश के 9 जनजाति बहुल जिलों के विकास के लिए स्वतंत्र विकास परिषद का गठन करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीटर एकाउंट से इसे ट्वीट कर दिया था। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट पर संयुक्त राष्ट्रसंघ की ओर से री-ट्वीट कर कार्यक्रम की सराहना की गई है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने आदिवासी बहुल जिलों के विकास के लिए हर ब्लॉक को 1.5 करोड़ सहायता का ऐलान किया था। आदिवासी बहुल जिलों के विकास के लिए पूरे देश में यह पहली ऐसी योजना है जिसमें हर ब्लाक को अतिरिक्त धन की व्यवस्था की गई है। राज्य सरकार ने लीक से हटकर इन जनजातीय बहुल जिलों में विकास परिषद के लिए आदिवासी अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति करने का भी फैसला लिया है। इस स्वतंत्र विकास परिषद के जरिये आदिवासियों के संस्कृति, भाषा, साहित्य का समुचित विकास हो पाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.