पुलिस मुठभेड़ में कंधमाल का कुख्यात गांजा तस्कर घायल
कंधमाल जिला का कुख्यात गांजा तस्कर मुना दिगल पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है।
जासं, भुवनेश्वर : कंधमाल जिला का कुख्यात गांजा तस्कर मुना दिगल पुलिस मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया है। रविवार देर रात को फुलवाड़ी के ब्राह्माणी पहाड़ पर मुना के होने के सूचना मिलने पर जब पुलिस उसे पकड़ने के लिए वहां पहुंची तो मुना ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुना के दाहिने घुटने पर गोली लग गई और वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने मुना को अपने कब्जे में लेकर फुलवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। मुना के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक बाइक को जब्त किया है। मुना विगत 2 नवंबर को फुलवाड़ी के आनंद बाजार गोछापड़ा थाना के एक पुलिस अधिकारी पर आत्मघाती हमला कर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। कंधमाल जिला के अतिरिक्त एसपी ने कहा है कि मुना के नाम पर गांजा तस्करी को लेकर 11 मामले पहले से दर्ज हैं। इसके अलावा उसके नाम पर दो गैरजमानती वारंट भी है।