Move to Jagran APP

चोर हमेशा चौकीदार को हटाना चाहता है : मोदी

'चोर हमेशा चौकीदार को हटाने की कोशिश करता है, ताकि चोरी कर सके। लेकिन चौकीदार जब तक रहता है तब तक चोरी नहीं कर सकता।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 06:20 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 06:20 AM (IST)
चोर हमेशा चौकीदार को हटाना चाहता है : मोदी
चोर हमेशा चौकीदार को हटाना चाहता है : मोदी

जेएनएन, भुवनेश्वर : 'चोर हमेशा चौकीदार को हटाने की कोशिश करता है, ताकि चोरी कर सके। लेकिन जब तक चौकीदार रहता है, तब तक कोई चोरी नहीं कर सकता है।' यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मयूरभंज जिले के बारीपदा स्थित छऊ मैदान में लाखों की संख्या में उमड़े लोगों को संबोधित करते हुए कही। दरअसल, प्रधानमंत्री ने राफेल सौदे के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी के बयान 'चौकीदार ही चोर है' का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री मोदी जनसभा के दौरान पूरे रौ में दिखे। उन्होंने रक्षा मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया तो खदान भ्रष्टाचार, कुपोषण, बेरोजगारी, ¨सचाई, धान की सही कीमत किसानों को न मिलने जैसे मुद्दे उठाकर ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार को कटघरे में खड़ा किया। लगे हाथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा पेश कर इस वर्ष होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मांगा।

उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक बिचौलियों के इशारे पर ही रक्षा सौदे होते थे। बिचौलिए ने भेद खोल दिया तो कांग्रेस को पीड़ा हो रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में सेना को कमजोर करने की साजिश हुई।

मोदी ने कहा कि चोरों की जमात सबसे पहले चौकीदार को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र करते हैं, क्योंकि जब तक चौकीदार होगा चोरों की दाल नहीं गलती है। इनके राज अब खुल रहे हैं। हेलीकॉफ्टर घोटाले का बिचौलिया कांग्रेस के भ्रष्टाचार का राजदार मिशेल की चिट्ठी से खुलासा हुआ कि उसका कांग्रेस के शीर्ष नेताओं व मंत्रियों से गहरे संबंध थे। जितनी जानकारी प्रधानमंत्री को नहीं होती थी, उससे ज्यादा जानकारी उस समय बिचौलियों को होती थी।

प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि यह समझ में नहीं आ रहा कि कांग्रेस ने सरकार चलाया या अपने मिशेल मामा का दरबार। देश के बजाय बिचौलिये की रक्षा में जिस किसी की भूमिका हो, उसकी पूरी जांच की जाएगी। केन्द्र सरकार देश की सुरक्षा के लिए निरंतर बड़े व कड़े फैसले ले रही है। कानून किसी को नहीं छोड़ेगा।

जय जगन्नाथ के जयकारे से की भाषण की शुरुआत : प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत जय जगन्नाथ के जयकारे एवं ओडिशा के महापुरुषों को याद करते हुए की। बारीपदा के महाराज श्रीरामचन्द्र भंजदेव का स्मरण करते हुए कहा कि ओडिशा के विकास के लिए यहां की भाषा व संस्कृति के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए गर्व की बात है कि अटलजी की सरकार ने संथाली भाषा की लिपि को संविधान की 8वीं सूची में शामिल किया था। खुर्दा के पाइक क्रांति के नायकों को भी याद किया। देश के पुराने गौरव व संस्कृति तथा परंपरा को सहेजते हुए हम आगे बढ़ सकते हैं। यही कारण है कि ऐतिहासिक धरोहरों को आधुनिक प्रणाली से संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के विकास के लिए सड़क, रेल, गैस सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है।

देश के विकास में नारी शक्ति की है महत्वपूर्ण भूमिका : भारत की आजादी से लेकर देश के विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ओडिशा तो ऐसी जगह है, जहां पर देवी सुभद्रा के रथ को माता व बहने खींचती हैं। यह महिला सशक्तीकरण व स्वाभिमान का यह प्रतीक है। नारी सशक्तीकरण का जो काम ओडिशा में सदियों से हो रहा है उसे और मजबूत करने का काम हमारी सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की पहली महिला रक्षामंत्री ने संसद में अपने सक्षमता को कुशलता के साथ देश के लोकतंत्र में स्थापित कर दिया और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को देश के सामने उजागर कर दिया।

ओडिशा को नहीं मिल रहा महिला सशक्तीकरण का लाभ : महिला सशक्तीकरण का लाभ ओडिशा को भी मिलना चाहिए, मगर दुख है कि यहां कि सरकार बेटियों से जुड़ी योजनाओं के प्रति गंभीर नहीं है। बेटियों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में ओडिशा का रिकार्ड तो बिल्कुल ही अच्छा नहीं है। केन्द्र सरकार ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए जो योजनाएं लागू की है, ओडिशा में भी लागू होनी चाहिए। दो दशक शासन के बावजूद महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे तमाम पैरामीटर पर ओडिशा पिछड़ गया है।

आयुष्मान भारत से राज्यवासियों को वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज गरीबों को मिल रहा है, दुर्भाग्य है कि ओडिशा के लाखों गरीब परिवार इससे वंचित है। मैं नवीन सरकार से फिर आग्रह करूंगा यहां की सरकार इस योजना से जुड़े यहां के लोगों को लाभ दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.