Move to Jagran APP

मतभेद भूल ओडिशा वीरत्व स्थापित करें

प्रधान ने वरुणेई पहाड़ को ओडिय़ा वीरत्व को विश्वस्तरीय प्रतीक बनाने में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से सहयोग मांगा है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 24 Oct 2017 11:12 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 11:18 AM (IST)
मतभेद भूल ओडिशा वीरत्व स्थापित करें
मतभेद भूल ओडिशा वीरत्व स्थापित करें

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। सभी प्रकार के राजनैतिक मतभेद के बावजूद एक विषय पर हर किसी को एकमत होने की जरूरत पड़ती होती है। पाइका विद्रोह के 200 साल पूरा होने जा रहे हैं और यह हम सबके लिए सुनहरा अवसर है ओडिशा के वीरत्व भरे इतिहास को स्थापित करने का। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसे सहृदय ग्रहण कर हम सबका सहयोग करते हुए इसे नया रूप देने और नेतृत्व लेने के लिए आगे आएं। यह बात केंद्रीय पेट्रोलियम प्राकृ तिक गैसएवं कौशल विकास मंत्री धर्र्मेंद्र प्रधान ने कही है।

loksabha election banner

प्रधान ने वरुणेई पहाड़ को ओडिय़ा वीरत्व को विश्वस्तरीय प्रतीक बनाने में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से सहयोग मांगा है। उन्होंने राजधानी भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सामरिक परंपरा एवं संस्कृति परिषद की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में वरुणेई पहाड़ पर अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लीवर्टी, गुजरात के सरदार पटेल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तथा अरब सागर में महाराष्ट्र सरकार के शिवाजी की प्रतिर्मूित की तरह जगबंधु की प्रतिमूर्ति वरुणेई में स्थापित कर उसे आकर्षक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वरुणेई में बक्सी जगबंधु का घोड़ा, तलवार पकड़े हुए प्रतिर्मूित के साथ जयी राजगुरू से लेकर स्वतंत्रता तक ओडिशा के संघर्ष एवं सामाजिक जीवन चित्र को वरुणेई में स्थान दिया जाएगा। देश के अनेक संग्राम के साथ पाइका विद्रोह को उचित सम्मान नहीं मिला है।

प्रधान के बयान पर बीजद में खलबली

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के ओडिशा का नवकलेवर पुरी से शुरू होने के बयान ने बीजद में खलबली मचा दी है। नवीन सरकार को भ्रष्ट कहते हुए उसे बंगाल की खाड़ी में फेंकने की बात ने तो आग में घी का काम किया है। ऐसे में बीजद के तमाम नेता गोलबंध होकर केंद्रीय मंत्री प्रधान के खिलाफ बयान देने में जुट गए हैं तो फिर भाजपा कहां पीछे रहने वाली है। राज्य भाजपा के साथ केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर, केन्द्र मंत्री जुएल ओरम के साथ तमाम बड़े नेता बीजद पर पलटवार करने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हाल ही में पुरी के गोवद्र्धन पीठ में आयोजित गौ-नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम में पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने कहा था कि ओडिशा के नवकलेवर की शुरुआत पुरी से होगी। उन्होंने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ राज्य के नवकलेवर का रास्ता प्रशस्त करेंगे। प्रधान के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पुरी के विधायक तथा राज्य सरकार में मंत्री महेश्वर महंति ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र को चुनौती देते हुए कहा कि उनमें साहस है तो वह पुरी विधानसभा से चुनाव लड़कर दिखाएं।

जनता खुद जवाब दे देगी। महंती ने प्रधान की निंदा करते हुए कहा कि नवकलेवर शब्द सिर्फ महाप्रभु जगन्नाथ के लिए संचालित रीति नीति में प्रयुक्त होता है न कि राजनीतिक संदर्भ में। उन्होंने कहा कि पहले प्रधान तय करें कि उन्हें विधानसभा का चुनाव लडऩा भी है कि नहीं। पुरी से लडऩे के लिए उन्हें आमंत्रित करता हूं। यहां से जीतकर वह मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं। महंती कहते हैं कि वह ओडिशा का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 

वह पहले चुनाव जीत कर दिखाएं। बीजद प्रवक्ता प्रताप केसरी देव ने कहा कि यह तो वक्त बताएगा कि कौन किसको समुद्र में फेंकता है और नवकलेवर में भूमिका अदा करता है। प्रवक्ता अरुण साहू ने कहा कि नवकलेवर शब्द का इस्तेमाल प्रधान गलत करते हैं। महाप्रभु जगन्नाथ स्वयं भाजपा की किस्मत का फैसला करेंगे। बयानों के चर्चित बीजद के उपाध्यक्ष कृषि मंत्री दामोदर राउत तो धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का दत्तक पुत्र बताते हुए कहते हैं कि वह क्या जाने ओडिशा की नब्ज। उन्होंने कहा कि प्रधान का राजनीतिक कद अभी इतना बड़ा है कि वह राज्य की कमान संभालने के काबिल हों। बयानबाजी तो कोई भी कर ले। वह ओडिशा में पले और बढ़े फिर ओडिशा ने उन्हें क्यों रिजेक्ट कर दिया। बीजद के आक्रामक होते ही भाजपा भी धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में आ गयी है।

बीजद पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री तथा प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि ओडिशा में बड़ा परिवर्तन होगा। धर्मेन्द्र प्रधान ने बिल्कुल सही कहा है। भाजपा के पक्ष में बयार शुरू हो गई है। बीजद का गढ़ क्षेत्रीय दल के लिए पानीपत की लड़ाई की तरह साबित होगा। केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल ओरम का कहना है कि 2019 का चुनाव ओडिशा के लिए पोलिटिकल नवकलेवर साबित होगा। राज्य की जनता भ्रष्टचार से तंग आ चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल है। स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। 

यह भी पढ़ें: सीएम ने कुतरा में 50 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.