प्रदेश में नई जैविक कृषि नीति जल्द, कैबिनेट ने लगाई मुहर
प्रदेश में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राज्य सरकार जैविक कृ
संसू, भुवनेश्वर : प्रदेश में जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही राज्य सरकार जैविक कृषि नीति लागू करने जा रही है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। प्रस्तावित नई नीति के अनुसार एक ही स्थान पर 50 एकड़ से अधिक जमीन पर जैविक खेती होने की सूरत में सरकार 10 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराएगी। रासायनिक खाद के बढ़ते प्रयोग के दुष्परिणाम को देखते हुए जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं। मगर नई नीति में 50 एकड़ जमीन में जैविक खेती का जो प्रावधान रखा गया है उससे कई लोगों को आपत्ति हो सकती है। क्योंकि, ओडिशा में छोटे किसानों की संख्या सबसे अधिक है। एक साथ 50 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसानों की संख्या नाम मात्र ही है। अत: एक साथ 50 एकड़ वाले प्रावधान के चलते सरकार की यह नई नीति कहां तक सफल होगी, इस पर सवाल उठ रहा है।