कोविड टीकाकरण अभियान का एक साल: ओडिशा में 5 करोड़ 43 लाख लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन
Covid vaccination campaign कोविड टीकाकरण अभियान को एक वर्ष पूरा हो चुका है। ओडिशा में अब तक कुल 5 करोड़ 43 लाख 8 हजार 334 लोग कोविड वैक्सीन की खुराक ले चुके हैं। ओडिशा ने करीबन 40 लाख डोज बचाने में सफलता हासिल की है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। भारत के साथ आज ओडिशा में कोविड टीकाकरण अभियान को एक साल पूरा हुआ है। इस एक साल में ओडिशा ने अपने 5 करोड़ 43 लाख 8 हजार 334 नागरिकों का टीकाकरण किया है। टीकाकरण के क्षेत्र में ओडिशा की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि उसने प्रत्येक भाग में मौजूद अतिरिक्त टीका को नष्ट होने बचाने में सफल होने के साथ ही उसे लोगों को लगाने में सफल हुआ है। नष्ट होने से ओडिशा ने करीबन 40 लाख डोज बचाने में सफलता हासिल की है। दैनिक करीबन साढ़े तीन लाख डोज टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है एवं इसके लिए पर्याय सेशन साइट भी बनायी गई है। हालांकि लोगों की उपस्थिति कम होने से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना सम्भव नहीं होने की बात स्वास्थ्य निदेशक डा. विजय पाणीग्राही ने कही है।
राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक डा. विजय पाणीग्राही ने कहा कि नवम्बर महीने में एक दिन में ओडिशा ने 3 लाख 90 हजार लोगों को टीका लगाया गया था। 92 प्रतिशत लोगों ने पहला डोज ले लिया है। वहीं 90 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। स्वास्थ्य निदेशक ने कहा है कि ओडिशा में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका दिया गया।
फरवरी में फ्रंट कोरोना वैरियर, मार्च में 60 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगो को तथा अप्रैल से 45 से अधिक आयु वर्ग को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था टीका सभी के लिए जरूरी है, यह आह्वान दिया गया। स्वास्थ्य निदेशक ने कहा है कि हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ टीकाकरण अभियान को चलाया।