प्रेम संबंधों के कारण आत्महत्या करने वालों में छठे स्थान पर ओडिशा
प्रेम संबंधों को लेकर आत्महत्या करने के मामले में ओडिशा के युवक-युवतियां देश में छठे स्थान पर हैं।
भुवनेश्वर, जेएनएन। राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के तथ्य के मुताबिक प्रेम के चक्कर में पड़कर आत्महत्या करने वाले युवक-युवतियों के मामले में ओडिशा देश में छठे स्थान पर है। इस क्षेत्र में पहले स्थान पर पश्चिम बंगाल है जबकि दूसरे स्थान पर तमिलनाडु तथा फिर मध्य प्रदेश, गुजरात एवं पांचवें स्थान पर महाराष्ट्र है।
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2016 में पूरे देश में प्रेम में असफल होने के बाद 4579 युवक एवं युवतियों ने आत्महत्या किया था। इसमें 2139 युवती थी जबकि युवकों की संख्या 2440 थी। इनमें से ओडिशा में प्रेम असफल होने के बाद कुल 341 युवक युवतियों ने आत्महत्या किया था, जिसमें से 144 युवती हैं तथा 197 युवक शामिल हैं।
2017 में पूरे देश में प्रेम के चक्कर में पड़कर आत्महत्या करने वालों की कुल संख्या 4782 थी, जिसमें से 2245 युवती जबकि 2537 युवक शामिल हैं। ओडिशा में 2017 में कुल 389 ने आत्महत्या किया है। इसमें से 174 युवती हैं जबकि 215 युवक शामिल हैं। प्रदेश में प्रेम के चक्कर में पड़कर आत्महत्या करने का अधिकांश मामला खुर्दा, बालेश्वर, केन्द्रापड़ा में दर्ज हुआ है।
उसी तरह से अनैतिक संबंध के चलते आत्महत्या के मामले में ओड़िशा देश में 9वें स्थान पर है। जानकारी के मुताबिक 2016 में अनैतिक संबंध के चलते देश में कुल 983 लोगों ने आत्महत्या की है। इसमें 558 पुरुष हैं जबकि 425 महिलाएं हैं। इस समय के दौरान ओडिशा में कुल 39 लोगों ने आत्महत्या की है, जिसमें से पुरुषों की संख्या 11 है जबकि महिलाओं की संख्या 28 है। 2017 में पूरे देश में 1064 लोगों ने अनैतिक संबंध के चलते आत्महत्या की है। इसमें ओडिशा से 42 लोग शामिल हैं। इनमें 16 पुरुष हैं जबकि 26 महिलाएं शामिल हैं।
Mumbai Brutal Murder: भतीजी की हत्या, ड्रम में सीमेंट कंक्रीट भर नदी में फेंका; आरोपी चाचा फरार
इस संबंध में मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. प्रशांत महापात्र ने कहा है कि प्रेम की कीमत न समझने से पहले ही अधिकांश युवक प्रेम कर बैठते हैं। हर जगह पर प्रेम ग्रहणीय नहीं है। कोई बेरोजगार है तो फिर किसी के बीच जाति एवं आर्थिक असमानता है। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो जाता है। आखिर में निराशा हाथ लगती है और फिर युवक युवती आत्महत्या का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं।
क्लीनिक में गोलीबारी, डॉक्टर की हालत गंभीर; दवा दुकानदार की मौत