Move to Jagran APP

आइएएस स्तर पर फेरबदल, असीत त्रिपाठी बने मुख्य सचिव

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने आइएएस स्तर पर फेरबदल करते हुए असीत त्रिपाठी को मुख्य सचिव का दायित्व सौंपा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 10:31 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 06:36 AM (IST)
आइएएस स्तर पर फेरबदल, असीत त्रिपाठी बने मुख्य सचिव
आइएएस स्तर पर फेरबदल, असीत त्रिपाठी बने मुख्य सचिव

जासं, भुवनेश्वर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने आइएएस स्तर पर फेरबदल करते हुए असीत त्रिपाठी को मुख्य सचिव का दायित्व सौंपा है। आदित्य प्रसाद पाढ़ी को राज्य चुनाव अधिकारी बनाए जाने के बाद सरकार ने असीत त्रिपाठी को उनके स्थान पर मुख्य सचिव बनाया है। 1986 बैच के आइएएस अधिकारी असीत त्रिपाठी वर्तमान में विकास आयुक्त हैं और वह सुंदरगढ़ जिले के जिलाधीश भी रह चुके हैं। राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी के तौर पर नियुक्त होने वाले आदित्य प्रसाद पाढ़ी ने स्वेच्छा से मुख्य सचिव पद से अवकाश ले लिया था।

loksabha election banner

सरकार ने सुरेश महापात्र को असीत त्रिपाठी की जगह विकास आयुक्त नियुक्त करने समेत श्रीमंदिर, पुरी के कार्यकारी अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। इसके अलावा प्रदीप्त महापात्र को कृषि उत्पादन आयुक्त एवं किशन कुमार को श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। किशन कुमार वर्तमान में व‌र्क्स विभाग के सचिव हैं। इसके अलावा आर बालकृष्णनन को सीएमओ सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को आगामी 19 अगस्त से कार्यकारी किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.