ओडिशा कृषि भवन को मिली विश्व मान्यता, जानिये क्या है इसकी खासियत
ओडिशा कृषि भवन को डेजिन पत्रिका में विश्व मान्यता मिली है यह भवन राज्य के किसानों को समर्पित किया गया है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा कृषि भवन का विश्व मान्यता मिली है, जी हां, डेजिन पत्रिका में ओडिशा कृषि भवन को ये स्थान मिला है। ऐसा कृतित्व हासिल करने में ओडिशा कृषि भवन देश की पहली सरकारी बिल्डिंग है। सम्बलपुरी साड़ी एवं इक्कत डिजाइन में इस बिल्डिंग का निर्माण किया गया है। यह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की दूरदृष्टि एवं सृजनशीलता का प्रतिफल है। कृषि निर्माण पुरस्कार राशि से कृषि भवन का निर्माण किया गया है। राज्य के किसानों को यह भवन समर्पित किया गया है। भवन की डिजाइन स्टूडियो लोटस ने की है। यहां पर कृषि विभाग के अधिकारी काम कर रहे हैं। कृषि भवन परिसर में पेड़ एवं तालाब भी हैं।
किसानों के लिए सरकार ने बनाया कृषि भवन
ओडिशा को चार-चार बार कृषि कर्मठ पुरस्कार के बाबद केन्द्र सरकार से जो राशि मिली थी उससे राज्य सरकार ने यह कृषि भवन निर्माण करने का चिंतन किया। उनकी यही चिंता धारा आज विश्व में चर्चित हो रही है। राज्य सरकार ने कृषि भवन का निर्माण किसानों के लिए किया है। केवल किसान एवं किसान से संबन्धित खबर के लिए इस भवन का निर्माण किया गया था। इसके साथ ही ओरी एंटेशन प्रोग्राम एवं किसानों के लिए जागरूकता के लिए भी कार्यक्रम बनाया गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने इसे एक प्राकृतिक परिवेश में तैयार करने के लिए चिंतन किया।
नई तकनीक से हुआ भवन का निर्माण
इसकी सम्पूर्ण डिजाइन सम्बलपुरी साड़ी एवं इक्कत डिजाइन में प्रस्तुत की गई है। यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस भवन में सीमेंट का प्रयोग बिल्कुल ही नहीं किया गया है। ईंट एवं मिट्टी से इस भवन को तैयार किया गया है। नई तकनीक से इस भवन का निर्माण किया गया है। भवन के अन्दर तापमान ठीक रहने के लिए तालाब की खुदाई करने के साथ पेड़ लगाए गए हैं।
Odisha Tourism: कोरोना काल में पर्यटन विभाग को पुन: सक्रिय करने में जुटी ओडिशा सरकार