इस खास योजना को लागू करने में ओडिशा रहा प्रथम, सीएम पटनायक ने दी बधाई
Amrit scheme in Odisha अमृत योजना को भी कार्यकारी करने में ओडिशा को 20 राज्य एवं केन्द्र शासित राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। केन्द्रीय योजना कार्यकारी करना हो या फिर आपदा संचालन, हर क्षेत्र में ओडिशा अन्य राज्यों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है। अब एक फिर अमृत योजना को भी कार्यकारी करने वाले देश के 20 राज्य एवं केन्द्र शासित राज्यों में ओडिशा ने प्रथम स्थान हासिल किया है। केन्द्र गृह एवं शहरी व्यापार मंत्रालय की तरफ से दी गई रैंकिंग में ओडिशा को पहला स्थान मिला है। इसके लिए मंत्रालय की तरफ से ओडिशा को 85.67 प्रतिशत नंबर दिये गये हैं। राज्य के गृह एवं नगर विकास मंत्री प्रताप जेना यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि इससे पहले 2019 में भी ओडिशा पहले स्थान पर था। 2018 में ओडिशा को दूसरा स्थान मिला था और 2020 में दूसरी बार ओडिशा ने पहला स्थान हासिल किया है। शहरी क्षेत्र में बुनियादी विकास, सफाई, स्मार्टसिटी गठन आदि क्षेत्र में ओडिशा को यह सफलता मिली है। इस सफलता के लिए गृह निर्माण विभाग को मुख्यमंत्री ने बधाई दी है।
मंत्री प्रताप जेना ने कहा है कि ओडिशा के बाद चंडीगढ़ 75.08 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है जबकि तेलंगाना 74.04 नंबर प्राप्त कर तीसरे स्थान पर है। उसी तरह से गुजरात चौथे, कर्नाटक पांचवें, आन्ध्रप्रदेश छठें, मिजोरम 7वें, मध्यप्रदेश 8वें, चंडीगढ़ 9वें एवं अंडमान निकोबार 10वें स्थान पर है।
2015 में अमृत योजना कार्यकारी की गई थी। राज्य के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, सम्बलपुर, राउरकेला, बारीपदा, बालेश्वर, भद्रक एवं बरहमपुर आदि 9 शहर में यह योजना कार्यकारी की गई है। इस योजना के कार्यकारी होने के बाद उक्त शहरों में जल आपूर्ति, ड्रेनेज, परिमल, स्वरेज ट्रीटमेंट, प्लांट आदि निर्माण के साथ हरियाली पर विशेष ध्यान दिया जा राह है। कुल 191 प्रोजेक्ट में से 148 प्रोजेक्ट का कार्य खत्म हो गया है। अन्य प्रोजेक्ट के कार्य को मिशन मोड पर किया जा रहा है और 2021 मार्च तक खत्म करने का सरकार की तरफ से लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में 9 शहर में रहने वाले सभी घर को पाइप के जरिए पेयजल मुहैया किया जा रहा है। इसके साथ ही इन शहरों में 24 किमी. पाइप लाइन बिछाई गई है। बाकी बचे कार्य इसी वर्ष दिसम्बर महीने तक शत प्रतिशत पूरा करते हुए पाइप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भुवनेश्वर एवं राउरकेला महानगर निगम क्षेत्र में 2 जल विशोधनागार निर्माण किया गया है। अमृत योजना में 1.23 लाख घर को पाइप के जरिए पेयजल मुहैया किया जा रहा है। बारीपदा एवं बरहमपुर में दो सौर शक्ति से चलने वाले पंपहाउस प्रोजेक्ट कार्यकारी किया गया है। उसी तरह से उक्त शहरों में 110 पार्क से 85 पार्क का निर्माण कार्य पूरा कर लिए जाने की जानकारी मंत्री ने दी है।