Move to Jagran APP

ओडिशाः नवीन पटनायक ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें-किसे क्या मिला

Odisha. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने 11 कैबिनेट व नौ राज्य मंत्रियों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों के लिए विभाग भी बांट दिए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 04:52 PM (IST)
ओडिशाः नवीन पटनायक ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें-किसे क्या मिला
ओडिशाः नवीन पटनायक ने मंत्रियों को बांटे विभाग, जानें-किसे क्या मिला

भुवनेश्वर, जासं। बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को अपने 11 कैबिनेट व नौ राज्य मंत्रियों के साथ पद व गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सभी मंत्रियों के लिए विभाग भी बांट दिए हैं। पटनायक ने अपने पास गृह, जीए ​व पब्लिक शिकायत विभाग को रखा है। अन्य कैबिनेट व राज्य मंत्रियों के बीच विभिन्न विभाग को आ​वंटित किया है। 

loksabha election banner

मुख्यमंत्री
नवीन पटनायक- गृह, सामान्य प्रशासन विभाग व पब्लिक शिकायत विभाग 

कैबिनेट मंत्री
1. निरंजन पुजारी- वित्त एवं आबकारी विभाग
2. बिक्रम केशरी अरुख - वन और पर्यावरण, संसदीय व्यापार विभाग
3. प्रफुल्ल कुमार मल्लिक- स्टील एंड माइन्स, वर्क्स, एमओएस (गृह) के अतिरिक्त प्रभारी
4. रणेंद्र प्रताप स्वाईं - खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता कल्याण, समवाय (कोआपरेटिव) विभाग
5. पद्मनाभ बेहरा - योजना और समन्वय, वाणिज्य और परिवहन
6. प्रताप जेना - पंचायतीराज और पेयजल, कानून, आवास और शहरी विकास
7. अरुण कुमार साहू - कृषि और किसान सशक्तिकरण, मत्स्य और पशु संसाधन विकास, उच्च शिक्षा
8. सुदाम मरांडी - राजस्व और आपदा प्रबंधन
9. सुशांत सिंह - ग्रामीण विकास, श्रम और कर्मचारी राज्य बीमा
10. नव किशोर दास - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
11. टुकुनी साहू - महिला एवं बाल विकास और मिशन शक्ति

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. जगन्नाथ सारका - एसटी और एससी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण
2. दिब्यशंकर मिश्रा - ऊर्जा, उद्योग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
3. अशोक चंद्र पांडा - विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक उद्यम, सामाजिक सुरक्षा और विकलांग व्यक्तियों का सशक्तीकरण
4. समीर रंजन दाश - स्कूल और मास शिक्षा
5. ज्योति प्रकाश पाणिग्रही - पर्यटन, ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति
6. प्रेमानंद नायक - कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा
7. रघुनंदन दास - जल संसाधन, सूचना और जनसंपर्क 
8. पद्मिनी दियान - हैंडलूम, कपड़ा और हस्तशिल्प
9. तुषरकांति बेहरा - इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, खेल और युवा सेवा

नवीन पटनायक ने लगातार पांचवीं बार ओडिशा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल ने नवीन पटनायक को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। पहली बार नवीन पटनायक ने अपने मंत्रीमंडल की शपथ राजभवन से बाहार प्रदर्शनी मैदान में ली। नवीन की पांचवी पारी में 11 कैबिनेट मंत्री व नौ को राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई है। नवीन पटनायक की पांचवीं पारी में 10 नए चेहरे हैं। 

नवीन पटनायक की पांचवीं पारी में सूर्य नारायण पात्र को विधानसभा अध्यक्ष तथा प्रमिला मलिक को मुख्य सचेतक बनाया गया है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.