Move to Jagran APP

ओड़िशा राज्य गरीब मगर नवीन पटनायक समेत 13 मंत्री हैं करोड़पति

आर्थिक रूप से पिछड़ा कहा जाने वाले ओडिशा के 22 मंत्रियों में से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत 13 मंत्री करोड़पति हैं।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 02:24 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 02:24 PM (IST)
ओड़िशा राज्य गरीब मगर नवीन पटनायक समेत 13 मंत्री हैं करोड़पति
ओड़िशा राज्य गरीब मगर नवीन पटनायक समेत 13 मंत्री हैं करोड़पति
भुवनेश्वर, जेएनएन। आर्थिक रूप से पिछड़ा कहा जाने वाले राज्य ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत ओडिशा सरकार के 13 मंत्री करोड़पति हैं। राज्य में इस समय 21 मंत्री हैं। यह खुलासा ओडिशा इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स की रिपोर्ट में हुआ है। संस्था ने सरकार के सभी मंत्रियों के हलफनामे खंगालने के बाद यह तथ्य प्रकाशित किया है। करोड़पति मंत्रियों के साथ ही मुख्यमंत्री भी करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सबसे अधिक धनवान हैं। उनकी कुल संपत्ति 63 करोड़ रुपये है। इसके बाद स्वास्थ मंत्री नव दास और पंचायती राज व पेयजल, आवास व नगरविकास मंत्री प्रताप जेना हैं।
मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक की संपत्ति 63 करोड़ 87 लाख, 41 हजार 816 रुपया है। नव दास के पास 33 करोड़ 63 लाख तथा प्रताप जेना के पास साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति है। टिटलागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक मंत्री टुकुनी साहू हैं जिनकी संपत्ति डेढ़ करोड़ की है। करोड़पति मुख्यमंत्री और मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं। नवीन पटनायक, नवदास, प्रताप जेना, अशोकचंद्र पंडा, दिव्यशंकर मिश्रा, टुकुनी साहू, निरंजन पुजारी, विक्रम केसरी आरुख, रघुनंदन दास, राजेंद्र प्रताप स्वांई, सुदाम मरांडी, समीर रंजन दास, पद्मनाभ बेहरा।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.