Move to Jagran APP

संभावित चक्रवात को लेकर ओडिशा सरकार सतर्क, 12 जिलों को चेतावनी; सरकारी छुट्टी रद

Weather Update ओडिशा में चक्रवात की संभावना को देखते हुए ऊर्जा जल संशाधन विभाग को सतर्क करा दिया गया है मछुआरों को समुद्र से दूर रहने के लिये कहा गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 03:33 PM (IST)
संभावित चक्रवात को लेकर ओडिशा सरकार सतर्क, 12 जिलों को चेतावनी; सरकारी छुट्टी रद
संभावित चक्रवात को लेकर ओडिशा सरकार सतर्क, 12 जिलों को चेतावनी; सरकारी छुट्टी रद

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को चक्रवात का रूप धारण करेगा। ऐसे में ओडिशा के चार तटीय जिलों में सतर्क सूचना जारी कर दी गई है। संभावित चक्रवात को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने अभी से अपनी तैयारी शुरु कर दी है। ओडिशा में चक्रवात आने की संभावना कम है फिर भी ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सरकार के तैयार रहने की जानकारी आज विशेष राहत आयुक्त प्रदीप जेना ने दी है। 

loksabha election banner

संभावित चक्रवात को लेकर हुई बैठक के बाद विशेष राहत आयुक्त ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है कि आईएमडी सूचना के मुताबिक कमद दबाव का क्षेत्र आज शाम तक अवपात का रूप धारण करेगा। शनिवार शाम तक इसे चक्रवात में तब्दील होने की सम्भावना है। इसके बाद यह उत्तर पश्चिम की दिशा में गति करेगा। 17 मई शाम  तक अपनी दिशा बदलकर उत्तर पूर्व की तरफ गति करेगा। हालांकि यह कहां पर लैंडफाल करेगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। 

चक्रवात से निपटने के लिए उठाए गए कदम के बारे में जानकारी देते हुए विशेष राहत आयुक्त ने कहा है कि इस चक्रवात के कारण उत्तर ओडिशा प्रभावित होगा। गजपति से लेकर मयूरभंज तक 12 जिले के लिए सतर्क सूचना जारी की गई है। हालांकि 4 तटीय जिले बालेश्वर, भद्रक, जगतसिंहपुर, केन्द्रापड़ा के जिलाधीश के साथ चर्चा कर किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है। शेल्‍टर होम, लोगों के स्थानान्तरण प्रसंग पर भी चर्चा हुई है। 

 चक्रवात पर नियमित रूप से नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ी तो लोगों को स्थानान्तरण किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त संख्‍या में शेल्‍टर होम चिन्हिंत करने लिए जिलाधीशों को कहा गया है। सरपंच एवं स्कूल के शिक्षक शेल्‍टर होम के दायित्व में रहेंगे। पुलिस, दमकल विभाग, एनडीआरएफ टीम के साथ प्राथमिक चर्चा की गई है। सम्भावित प्रभावित होने वाले जिलों में सरकारी छुट्टी को रद कर दिया गया है। चक्रवात की स्थिति से निपटने के लिए ऊर्जा, जल संशाधन विभाग को सतर्क करा दिया गया है। मछुआरों को गहरे समुद्र मे ना जाने की हिदायत दी गई है।

 Weather Forecast: अगले 24 घंटे में इस राज्‍य के 15 जिलों में आंधी-तूफान की सम्भावना, येलो अलर्ट जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.