Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना के 868 नए मामले, 66 की मौत, 18 साल से कम आयु के 104 बच्चे पॉजिटिव
Odisha Coronavirus Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 868 मरीजों की पुष्टि हुई है खुर्दा जिले से सर्वाधिक 256 नए मरीज सामने आये हैं। बच्चों के संक्रमित होने से चिंता और बढ़ गई है। राज्य में 18 साल से काम आयु वर्ग के 104 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में आज 868 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। इसमें से 18 साल से काम आयु वर्ग के 104 बच्चे शामिल है। नए संक्रमित मरीजों में 507 लोग क्वारेनटाइन से हैं जबकि 361 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 256 संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि कटक जिले से 154, अनुगुल जिले से 26, बालेश्वर जिले से 52, बरगड़ जिले से 13, भद्रक जिले से 19, बलांगीर जिले से 8, बौद्ध जिले से 1, देवगड़ जिले से 6, ढेंकानाल जिले से 15, गजपति जिले से 1, गंजाम जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 23, जाजपुर जिले से 45, झारसुगुडा जिले से 6, कालाहांडी जिले से 2, कंधमाल जिले से 12, केन्द्रापड़ा जिले से 26, केन्दुझर जिले से 10, मालकानगदिरी जिले से 6, मयूरभंज जिले से 28, नयागड़ जिले से 21, नुआपड़ा जिले से 6, पुरी जिले से 21, रायगड़ा जिले से 2, सम्बलपुर जिले से 39, सुन्दरगड़ जिले से 13, स्टेटपुल में 54 लोगों की पहचान हुई है। नवरंगपुर एवं सुवर्णपुर जिले से एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं।
868 नए मामले के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 95 हजार 433 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 78 हजार 240 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 10 हजार 187 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में आज 66 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 6953 तक पहुंच गई है।