Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना के 7291 नए मामले, 18 साल से कम आयु के 954 बच्चे संक्रमित
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7291 नए मरीज सामने आये हैं इनमें 954 बच्चे भी शामिल हैं। नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1705 मरीज हैं। 226 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 3065 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में आज कोरोना संक्रमण के 7291 नए मामले सामने आने के साथ ही 5 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 18 साल से कम आयु के 954 बच्चे हैं। 4226 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 3065 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 1705 मरीज हैं जबकि सुंदरगड़ जिले से 646, कटक जिले से 561 लोग संक्रमित मिले हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए संक्रमित मरीजों में अनुगुल जिले से 183, बालेश्वर जिले से 343, बरगढ़ जिले से 130, भद्रक जिले से 97, बलांगीर जिले से 218, बौद्ध जिले से 55, देवगढ़ जिले से 62, ढेंकनाल जिले से 96, गजपति से 95, गंजम से 50, जगतसिंहपुर जिले से 121, जाजपुर जिले से 203, झारसुगुड़ा से 83, कालाहांडी से 173, कंधमाल जिले से 98, केंद्रपाड़ा जिले से 109, केन्दुझर जिले से 132, कोरापुट जिले से 111, मालकानगिरी जिले से 57, मयूरभंज जिले से 229, नवरंगपुर से 148, नयागढ़ जिले से 192, नुआपाड़ा से 160, पुरी जिले से 116, रायगड़ा जिले से 295, संबलपुर जिले से 176, सोनपुर जिले से 282, राज्य पूल से 365 नए मामले सामने आए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसमें बालेश्वर, कटक, भुवनेश्वर, केन्दुझर, सुंदरगढ़ से जिले से एक-एक मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हजार 525 हो गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 27193858 लोगों का कोविड टेस्ट हुआ है। इसमें से 1211951 लोग कोविड पाजिटिव पाए गए है। 1121608 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 81765 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उसी तरह से प्रदेश में आज और 5 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 8525 तक पहुंच गई है।