Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 524 नए मामले, 18 साल से कम आयु के 82 बच्चे संक्रमित
Odisha Coronavirus News Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 524 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 18 साल से कम आयु के 82 बच्चे भी शामिल हैं। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 37 हजार 56 तक पहुंच गई है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले का ग्राफ अब दिन प्रतिदिन अब ऊपर की तरफ बढ़ने लगा है। प्रदेश में आज 524 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 82 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 18 साल से कम है। नए संक्रमित मरीजों में 308 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 216 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। यह जानकारी राज्य सुचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से ट्वीट कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 254 नए मामले सामने आए हैं जबकि अनुगुल जिले से 4, बालेश्वर जिले से 14, बरगड़ जिले से 2, भद्रक जिले से 8, बलांगीर जिले से 1, कटक जिले से 66, बौद्ध जिले से 2, देवगड़ जिले से 2, ढेंकानाल जिले से 4, गंजाम जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 16, जाजपुर जिले से 10, झारसुगुड़ा जिले से 1, कंधमाल जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 4, कोरापुट जिले से 3, मयूरभंज जिले से 21, नयागड़ जिले से 5, पुरी जिले से 11, रायगड़ा जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 12, सुन्दरगड़ जिले से 19, लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा स्टेटपुल में 61 नए मामले सामने आए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 37 हजार 56 तक पहुंच गई है। इसमें से 10 लाख 23 हजार 849 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में 4 हजार 856 सक्रिय मामले हैं।