Odisha Coronavirus Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1132 नए मामले, 66 लोगों की मौत
Odisha Coronavirus Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1132 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 66 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा से सर्वाधिक मरीज सामने आये हैं। आज जिन 66 लोगों के मौत की जानकारी मिली है उसमें कटक जिले से सर्वाधिक 15 लोग शामिल हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। राज्य में कोरोना संक्रमण के 1132 नए मामले सामने के साथ ही 66 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 657 लोग क्वारेनटाइन से हैं जबकि 475 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक खुर्दा जिले से सर्वाधिक 410 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि कटक जिले से 197, अनुगुल जिले से 25, बालेश्वर जिले से 70, बरगड़ जिले से 10, भद्रक जिले से 14, बलांगीर जिले से 7, बौद्ध जिले से 4, देवगड़ जिले से 4, ढेंकानाल जिले से 11, गजपति जिले से 6, गंजाम जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 42, जाजपुर 29, झारसुगुड़ा जिले से 1, कालाहांडी जिले से 7, कंधमाल जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 27, केन्दुझर जिले से 15, कोरापुट जिले से 3, मालकानगिरी जिले से 10, मयूरभंज जिले से 40, नवरंगपुर जिले से 1, नयागड़ जिले से 31, पुरी जिले से 22, रायगड़ा जिले से 7, सम्बलपुर जिले से 15, सोनपुर जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 23, स्टेटपुल में 94 लोग संक्रमित हुए हैं। नुआपड़ा जिले से एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 66 लोगों के मौत की जानकारी मिली है, उसमें कटक जिले से सर्वाधिक 15 लोग शामिल हैं जबकि नयागड़ जिले से 12, केन्द्रापड़ा जिले से 9, अनुगुल जिले से 5, नवरंगपुर जिले से 4, जाजपुर जिले से 3, खुर्दा जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 3, बालेश्वर जिले से 2, बरगड़ जिले से 2, बलांगीर जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 2, पुरी जिले से 2 तथा कोरापुट जिले से 1 एवं मयूरभंज जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
1132 नए मामले के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 93 हजार 50 क पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 75 हजार 999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 10 हजार 632 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 66 लोगों की मृत्यु के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 6823 तक पहुंच गई है।