Odisha Coronavirus Update:ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1107 नए मामले, 67 लोगों की मौत
Odisha Coronavirus Updateओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1107 नए मरीज सामने आये हैं और 67 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 397 और कटक जिले से 130 मरीजों की पहचान हुई है। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 6697 तक पहुंच गई है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1107 नए मामले सामने आने के साथ ही 67 लोगों की मौत हुई है। नए संक्रमित मरीजों में 646 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 461 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6697 तक पहुंच गई है।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में नए संक्रमित 1107 मरीजों में से 397 खुर्दा जिले से हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 24, बालेश्वर जिले से 66, बरगड़ जिले से 5, भद्रक जिले से 36, बलांगीर जिले से 3, कटक जिले से 130, देवगड़ जिले से 3, ढेंकानाल जिले से 12, गजपति जिले से 1, गंजाम जिले से 4, जगतसिंहपुर जिले से 53, जाजपुर जिले से 52, झारसुगुड़ा जिले से 9, कालाहाडी जिले से 7, कंधमाल जिले से 7, केन्द्रापड़ा जिले से 42, केन्दुझर जिले से 18, कोरापुट जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 10, मयूरभंज जिले से 40, नवरंगपुर जिले से 1, नयागड़ जिले से 29, नुआपड़ा जिले से 1, पुरी जिले से 28, रायगड़ा जिले से 5, सम्बलपुर जिले से 20, सोनपुर जिले से 4, सुन्दरगड़ जिले से 17, स्टेटपुल में 82 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज जिन 67 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी गई है, उसमें कटक जिले से सर्वाधिक 18 लोग शामिल हैं। इसके अलावा खुर्दा जिले से 11, सम्बलपुर जिले से 9, जाजपुर जिले से 5, मयूरभंज जिले से 4, केन्द्रापड़ा जिले से 4, सुवर्णपुर जिले से 3, ढेंकानाल जिले से 3, पुरी जिले से 2, बालेश्वर जिले से 2, केन्दुजर जिले से 1, भद्रक जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1, कालाहांडी जिले से 1, नुआपड़ा जिले से 1, सुन्दरगड़ जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6697 तक पहुंच गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में वर्तमान समय तक 9 लाख 91 हजार 182 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें से 9 लाख 73 हजार 579 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 6697 लोगों की अब तक कोरोना से मृत्यु होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है जबकि 10 हजार 853 सक्रिय मामले हैं, जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।