Odisha Coronavirus Update:ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1078 नए मामले, 65 की मौत; पाजिटिविटी रेट 1.56 प्रतिशत
Odisha Coronavirus Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1078 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 65 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 372 मरीज सामने आए हैं जबकि कटक जिले से 147 लोग संक्रमित हुए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में आज कोरोना संक्रमण के 1078 नए मामले सामने आए हैं जबकि 65 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 626 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 452 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज खुर्दा जिले से सर्वाधिक 372 मरीज सामने आए हैं जबकि कटक जिले से 147 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा जगतसिंहपुर जिले से 58, जाजपुर जिले से 58, केन्द्रापड़ा जिले से 51, बरगड़िले से 12, पुरी जिले से 48, बालेश्वर जिले से 45, मयूरभंज जिले से 35, नयागड़ जिले से 26 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 26, बरगड़ जिले से 6, भद्रक जिले से 25, बलांगीर जिले से 4, बौद्ध जिले से 1, देवगड़ जिले से 4, ढेंकानाल जिले से 16, गजपति जिले से 2, गंजाम जिले से 6, झारसुगुड़ा जिले से 8, कालाहांडी जिले से 1, कंधमाल जिले से 6, केन्दुझर जिले से 12, मालकानगिरी जिले से 5, नवरंगपुर जिले से 1, सोनपुर जिले से 5, रायगड़ा 4, सम्बलपुर जिले से 12, सुवर्णपुर जिले से 5, सुन्दरगड़ जिले से 6 लोग संक्रमित मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 90 हजार 75 हो गई है। प्रदेश में एक दिन में 68 हजार 724 लोगों का सैंपल टेस्ट किया गया था। इसमें से आज 1078 लोग संक्रमित मिले हैं। ऐसे में प्रदेश में पाजिटिव दर 1.56 प्रतिशत है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से आज जिन 65 लोगों की मृत्यु होने की जानकारी दी गई है, उसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 20 लोग शामिल हैं जबकि इसके अलावा कटक जिले से 12, नयागड़ जिले से 6, अनुगुल जिले से 5, बालेश्वर जिले से 3, जगतसिंहपुर जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले 3 लोगों की मृत्यु हुई है। उसी तरह से केन्दुझर जिले से 2, मयूरभंज जिले से 2, ढेंकानाल जिले से 2 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। बरगड़ से 1, जाजपुर जिले से 1, कालाहांडी जिले से 1, रायगड़ा जिले से 1 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 6630 तक पहुंच गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 90 हजार 75 हो गई है। इसमें से 9 लाख 72 हजार 710 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 10 हजार 682 सक्रिय मामले हैं जबकि 6630 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।