ओडिशा के खुर्दा से 383 नए मरीजों की पहचान, मरने वाले की संख्या 6565 तक पहुंची
Odisha Coronavirus Updateओडिशा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 1041 नए मामले सामने आये और 64 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 383 लोगों की पहचान हुई है। इसके अलावा कटक जिले से 132 अनुगुल जिले से 57 मरीज सामने आये हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1041 नए मामले सामने आने के साथ ही 64 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। 28 जिला एवं स्टेटपुल से नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। झारसुगुड़ा एवं सोनपुर जिले से आज एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं। नए संक्रमित मरीजों में क्वारेनटाइन से 605 लोग हैं जबकि 436 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं।
नए संक्रमित मरीजों में खुर्दा जिले से सर्वाधिक 383 लोगों की पहचान हुई है। इसके अलावा कटक जिले से 132, अनुगुल जिले से 57, बालेश्वर जिले से 23, बरगड़ जिले से 3, भद्रक जिले से 15, बलांगीर जिले से 1, बौद्ध जिले से 1, देवगड़ जिले से 7, ढेंकानाल जिले से 10, गजपति जिले से 3, गंजाम जिले से 11, जगतसिंहपुर जिले से 81, जाजपुर जिले से 36, कालाहांडी जिले से 5, कंधमाल जिले से 5, केन्द्रापड़ा जिले से 28, केन्दुझर जिले से 17, कोरापुट जिले से 5, मालकानगिरी जिले से 3, मयूरभंज जिले से 28, नवरंगपुर जिले से 2, नयागड़ जिले से 28, नुआपड़ा जिले से 2, पुरी जिले से 34, रायगड़ा जिले से 26, सम्बलपुर जिले से 9, सुन्दरगड़ जिले से 5 लोग संक्रमित मिले हैं। स्टेटपुल में 81 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।
प्रदेश में आज जिन 64 लोगों की कोरोना से मृत्यु होने की सूचना मिली है, उसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 20 लोग शामिल हैं जबकि सुन्दरगड़ जिले से 8 एवं बालेश्वर जिले से 6 लोग शामिल हैं। इसके अलावा कंधमाल जिले से 4, कटक जिले से 3, जाजपुर जिले से 3, मयूरभंज जिले से 3, नयागड़ जिले से 3, पुरी जिले से 3, अनुगुल जिले से 2, देवगड़ जिले से 2, झारसुगुड़ा जिले से 2, बलांगीर जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 1, गंजाम जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1, सम्बलपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत होने की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई है।
गौरतलब है कि 1041 नए मामले के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 88 हजार 997 तक पहुंच गई है। इनमें से 9 लाख 71 हजार 391 लोग स्वस्थ हुए हैं। 10 हजार 988 सक्रिय मामले हैं जिनका इलाज चल रहा है। 64 लोगों की मृत्यु के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 6565 तक पहुंच गई है।