Odisha Coronavirus News Updat: ओड़िशा में 6 हजार के नीचे आया दैनिक कोरोना संक्रमण, 45 ने तोड़ा दम
प्रदेश में अब तक 8 लाख 25 हजार 110 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 7 लाख 47 हजार 805 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं जबकि 74 हजार 172 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से 3080 लोगों की मौत हो चुकी है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में दैनिक कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। प्रदेश में आज 6 हजार के नीचे अर्थात 5,896 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि 45 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में से 3,332 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 2564 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसमें खुर्दा जिले में सर्वाधिक 853 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि जाजपुर जिले में 413 लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा अनुगुल जिले से 385, बालेश्वर जिले से 373, भद्रक जिले से 370, कटक जिले से 349 तथा ढेंकानाल जिले से 306 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बरगड़ जिले में 99, बलांगीर जिले में 77, बौद्ध जिले में 73, देवगड़ जिले में 22, गजपति जिले में 44, गंजाम जिले में 35, जगतसिंहपुर जिले में 232, झारसुगुड़ा जिले में 54, कालाहांडी जिले में 53, कंधमाल जिले में 65, केन्द्रापड़ा जिले में 235, केन्दुझर जिले में 130, कोरापुट जिले में 129, मालकानगिरी जिले में 116, मयूरभंज जिले में 261, नवरंगपुर जिले में 174, नयागड़ जिले में 177, नुआपड़ा जिले में 37, पुरी जिले में 241, रायगड़ा जिले में 166, सम्बलपुर जिले में 92, सोनपुर जिले में 77, सुन्दरगड़ जिले में 113 तथा स्टेटपुल में 145 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 17 जिले से 45 लोगों की मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 6 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि कटक जिले से 5, कालाहंडी जिले से 5, अनुगुल जिले से 4, ढेंकानाल जिले से 2, सुन्दरगड़ जिले से 4, बौद्ध जिले से 3, झारसुगुड़ा जिले से 3 लोगों ने दम तोड़ दिया है। इसके अलावा बरगड़ जिले से 2, रायगड़ा जिले से 2, बालेश्वर जिले से 1, जगतसिंपुर जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, केन्द्रापड़ा जिले से 1, मालकानगिरी जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1, नुयागड़ जिले से 1 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
गौरतलब है कि 3, 4 एवं 5 जून को राज्य में क्रमश: 7729, 7395 तथा 7002 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे। 6 जून को यह संख्या 6 हजार 118 हुई और आज संक्रमित मरीजों की संख्या 6 हजार के नीचे अर्थात 5896 हो गई है।
यहां उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक 8 लाख 25 हजार 110 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें से 7 लाख 47 हजार 805 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि 74 हजार 172 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से प्रदेश में अब तक कोरोना से 3080 लोगों की मौत हो चुकी है।