सीएम का बियर फैक्ट्री के नाम पर पेड़ कटाई बंद करने का निर्देश
tree cutting for beer factory बियर फैक्ट्री के नाम पर हो रही पेड़ कटाई को तुरंत बंद करने के लिए सीएम नवीन पटनायक ने निर्देश जारी किया है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:58 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। बियर फैक्ट्री के नाम पर पेड़ कटाई को बंद करने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संदर्भ में एक निर्देश जारी किया गया है। ओडापडा ब्लॉक बलरामपुर में बियर फैक्ट्री के नाम पर हो रही पेड़ कटाई को तुरंत बंद करने के लिए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही घटना की जांच के लिए अतिरिक्त आरडीसी को भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें