ओडिशा विधानसभा का 13वां मानसून अधिवेशन चार से
ओडिशा विधानसभा का 13वां मानसून अधिवेशन चार सितंबर से शुरू होगा और 20 तक चलेगा।
By Edited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 11:53 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा विधानसभा का 13वां मानसून अधिवेशन चार सितंबर से शुरू होकर 20 तक चलेगा। मानसून अधिवेशन में कुल 11 कार्य दिवस होंगे, जिसकी जानकारी बुधवार को हुई प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से दी गई। मानसून अधिवेशन के दौरान आठ सितंबर को शनिवार, 9 को रविवार, 13 को गणेश पूजा, 14 को नुआखाई, 15 को शनिवार और 16 सिंतबर रविवार को विधानसभा में छुंट्टी रहेगी।
मानसून अधिवेशन के पहले दिन 4 सितंबर को वित्तमंत्री शशिभूषण बेहेरा विधानसभा में अतिरिक्त बजट पेश करेंगे। वहीं 17 सितंबर को खर्च बिल पेश करने की तिथि निर्धारित की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें