मुक्तेश्वर नृत्य उत्सव की हुई शुरुआत
सोमवार शाम को स्थानीय मुक्तेश्वर मंदिर परिसर में ओडिशी नृत्य उत्सव का शुभारंभ हुआ।
By Edited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 04:15 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। सोमवार शाम को स्थानीय मुक्तेश्वर मंदिर परिसर में ओडिशी नृत्य उत्सव का शुभारंभ हुआ। राज्य के संस्कृति व युवा विभाग के सचिव विशाल देव ने इस उत्सव का उद्घाटन किया। प्रथम प्रस्तुति के तौर पर गुरु केलूचरण महापात्र ओडिशी अनुसंधान केंद्र की ओर से शिव वंदना प्रस्तुत की गई।
कलाकारों ने नागेन्द्र हाराय त्रिलोचनाय का समूह गान किया। इसके उपरांत बेंगलुरु की सुरूपा सेन ने ओडिशी नृत्य पेश कर दर्शकों को मंतमुग्ध किया। इसके बाद युगल नृत्य के जरिए भागवत गीता प्रसंग की प्रस्तुति एवं अंत में भुवनेश्वर की नृत्य नैवैद्य संस्थान की ओर से प्रभात कुमार स्वाई एवं साथियों ने रस विचित्रा पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें