Odisha: जेल में बंद विधायक प्रदीप पाणिग्रही व आइएफएस अभय पाठक संक्रमित
Odisha ओडिशा में विधायक प्रदीप पाणिग्रही व आइएफएस अभयकांत पाठक संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों ठगी करने के आरोप में विचाराधीन कैदी की हैसियत से जेल में बंद हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवादददाता। Odisha: ओडिशा में भुवनेश्वर के झारपाड़ा जेल में कैदियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जांच की रफ्तार बढ़ा दी गई है। पिछले दिनों कैदियों की जांच में जेल में बंद दो महत्वपूर्ण कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैदियों का स्वाब जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से विधायक प्रदीप पाणिग्रही व आइएफएस अभयकांत पाठक संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों ठगी करने के आरोप में विचाराधीन कैदी की हैसियत से जेल में बंद हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक, दोनों स्वस्थ हैं। इधर, ओडिशा में शनिवार को कोरोना के 11108 नए पॉजिटिव मामले पाए गए, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई है। खुर्दा जिला में सर्वाधिक 1451 संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में पाए गए कुल पॉजिटिव 11108 मामलों में से संगरोध केंद्र से 6219 तथा स्थानीय संक्रमण के 4889 मामले शामिल हैं।
अनुगुल जिले में 864, बालेश्वर जिले में 509, बरगढ़ जिले में 339, भद्रक जिले में 489, बलांगीर जिले में 298, बौध जिले में 273, कटक जिले में 944, देवगढ़ जिले में 125, ढेंकानाल जिले में 131, गजपति जिले में 157, गंजाम जिले में 214, जगतसिंहपुर जिले में 318, जाजपुर जिले में 396, झारसुगुड़ा जिले में 113, कलाहांडी जिले में 39, कंधमाल जिले में 132, केंद्रापड़ा जिले में 150, केंदुझर जिले में 169, खुर्दा जिले में 1451, कोरापुट जिले में 251, मलकानगिरि जिले में 100, मयूरभंज जिले में 635, नवरंगपुर जिले में 357, नयागढ़ जिले में 332, नुआपड़ा जिले में 114, पुरी जिले में 473, रायगड़ा जिले में 209, संबलपुर जिले में 384, सोनपुर जिले में 180, सुंदरगढ़ जिले में 708 तथा स्टेट पूल में 254 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कुल 11241408 लोगों का कोविड परीक्षण हुआ है। इसमें से अब तक कुल 679530 लोग पाजिटिव मिले हैं। 567382 लोग अब तक स्वस्थ वह कर अपने घरों को जा चुके हैं, जबकि 2,456 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है।109639 सक्रिय मामले हैं।