Encounter in Kandhamal: ओडिशा के कंधमाल में मुठभेड़, दो माओवादी ढेर
Encounter in Kandhamal कंधमाल में माओवादियों ने ओडिशा पुलिस के एसओजी और डीवीएफ पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में दो माओवादी मारे गए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Encounter in Kandhamal: ओडिशा में कंधमाल जिले के तुमुड़ीबंध इलाके में वीरवार को कॉम्बिंग ऑपरेशन के समय पुलिस मुठभेड़ में दो माओवादियों के ढेर होने की सूचना मिली है। इन माओवादियों में से एक पुरुष, जबकि एक महिला माओवादी है। माओवादी पोषाक पहने इनके शव को जब्त करने के साथ उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस डीजी अभय ने दी है। पुलिस डीजी ने कहा कि मारे गए माओवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। ये माओवादी किस इलाके से हैं, उन पर कितना इनाम रखा गया था, उसकी जांच की जा रही है
ओडिशा में माओवादियों ने वीरवार शाम कंधमाल में ओडिशा पुलिस के एसओजी (स्पेशल ऑप्स ग्रुप) और डीवीएफ (डिस्ट स्वैच्छिक बल) पर गोलियां चला दीं। इधर, एसओजी और डीवीएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दो शव (वर्दी में एक पुरुष और एक महिला) मिले हैं। वहीं, एक इंसास, एक कारबाइन और दो देसी हथियार बरामद कि गए हैं। ओडिशा के डीजी ने बताया कि हमारे जवान सुरक्षित हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले हुई मुठभेड़ में कई माओवादी मारे गए थे।
ओडिशा के कंधमाल के जंगल में पुलिस व माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कंधमाल जिला पुलिस के स्पेशल आप्रेशन ग्रुप (एसओजी) के सदस्य तथा डिस्ट्रिक्ट वैल्यूंटरी फोर्स (डीवीएफ) के जवानों द्वारा चलाए गए संयुक्त आपरेशन में चार माओवादी ढेर हो गए थे। पुलिस डीजी अभय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि कंधमाल जिले के तुमलीबंध थाना क्षेत्र में एसओजी एवं डीवीएफ के जवान आत्मरक्षा में माओवादियों पर गोली चलाई है, जिसमें चार माओवादी ढेर हो गए हैं।
कंधमाल एसपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि शनिवार रात को कंधमाल जिला बालीगुड़ा उपखंड अन्तर्गत तुमुड़ीबंध ब्लाक सिर्ला पंचायत अन्तर्गत आने वाले बंग पहाड़ के ऊपर जंगल में एसओजी एवं डीवीएफ की संयुक्त टीम सर्च आपरेशन चला रही थी। इसी सर्च आपरेशन के दौरान माओवादियों ने हमारी टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और इसके बाद आपरेशन कर रही संयुक्त टीम ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। माओवादी पुलिस टीम का अधिक समय तक सामना नहीं कर पाए और अंधकार का फायदा उठाकर घने जंगल में फरार हो गए। रविवार सुबह से ही एसओजी की टीम ने इलाके में पुन: सर्च आपरेशन शुरु किया। सर्च आपरेशन के दौरान जंगल में माओवादी कैंप के साथ 4 माओवादियों का शव मिले। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।