Move to Jagran APP

रज संक्रांति तक सूबे में सक्रिय होगा मानसून

मानसून के अंडमान पहुंचने की सूचना आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के द्वितीय सप्ताह तक ओडिशा में पहुंच जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 09:47 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 06:33 AM (IST)
रज संक्रांति तक सूबे में सक्रिय होगा मानसून
रज संक्रांति तक सूबे में सक्रिय होगा मानसून

संसू, भुवनेश्वर : मानसून के अंडमान पहुंचने की सूचना आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के द्वितीय सप्ताह तक ओडिशा में मानसून पहुंच जाएगा। यह समय रज संक्रांति का समय है अत: इसबार रज के समय मानसून भी ओडिशा पहुंच जाएगा। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि 10 जून तक मानसून आ जाएगा मगर अब इसमें 2-4 दिन का विलंब हो सकता है। आमतौर पर केरल में मानसून पहुंचने के 8 से 10 दिन के भीतर ओडिशा में मानसून आ जाता है। क्षेत्रीय मौसम विभाग के पूर्व निदेशक शरत कुमारसाहू ने बताया कि अब मौसम विभाग जानकारी दे रहा है कि मानसून अंडमान आ चुका है मगर यह पूरी तरह से सक्रिय होता नहीं दिखा। अत: ओडिशा में मानसून को लेकर पूर्वानुमान लगाना कठिन है। मगर आगामी रज संक्रांति तक राज्य में मानसून सक्रीय होने के संकेत मिल रहे हैं। साहू ने कहा कि मानसून आने से पहले राज्य के कई इलाके में काल वैशाखी के तहत बारिश होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.