ममता बनर्जी पर हत्या का केस दर्ज करने को तहरीर
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता उसकी गर्भवती पत्नी तथा 8 साल के शिशु की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कैपिटल थाना में तहरीर दी गई है।
जासं, भुवनेश्वर : पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में एक सामाजिक कार्यकर्ता, उसकी गर्भवती पत्नी तथा 8 साल के शिशु की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कैपिटल थाना में तहरीर दी गई है। नगर के मनोरंजन, मनोज कुमार एवं उनके समर्थकों की ओर से पुलिस को दी गई इस तहरीर में घटना के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
बताया गया है कि बीते आठ अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद इलाके के सामाजिक कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल (35) उसकी गर्भवती पत्नी तथा 8 साल के बेटे बंधु आंगन पाल की हत्या कर दी गई थी। सामाजिक कार्यकर्ता पाल हिदू समर्थक थे। वह टीएमसी के खिलाफ सोशल मीडिया में कड़ी टिप्पणी करने के साथ एक राजनीतिक पार्टी का समर्थन कर रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं ने पाल एवं उनके परिवार की हत्या कर दी।