कीस को लीडरशिप अवार्ड
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की तरफ से कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस को लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
जेएनएन, भुवनेश्वर : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की तरफ से कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस (कीस) को लीडरशिप अवार्ड प्रदान किया गया है। बीते मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने कीस के संस्थापक डॉ. अच्यूत सामंत को मानपत्र, पदक एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा के जरिए जनजाति के विकास के लिए कार्य करने वाले देश के विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की तरफ से पहली बार इस तरह का पुरस्कार प्रदान किया गया है। आयोग की तरफ से पहले प्रयास में यह पुरस्कार कीस को मिला है। कीस विश्व का एकमात्र शैक्षिक संस्थान है जिसमें 27 हजार जनजाति के छात्र-छात्राओं के सामूहिक विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस पुरस्कार को डॉ. अच्यूत सामंत ने कीस के सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को समर्पित किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. नंद कुमार साई, उपाध्यक्ष अनुसुइया प्रमुख उपस्थित थे।