कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्ण सगरिया बसपा में शामिल
Krishna Sagariya. ओडिशा में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्ण सगरिया बसपा में शामिल हो गए हैं।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 04:03 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 04:03 PM (IST)
भुवनेश्वर, जासं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्ण चन्द्र सगरिया रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हो गए हैं। भुवनेश्वर में वह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा के राज्य प्रभारी धरमवीर सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर बीएसपी के राज्य प्रभारी धरमवीर सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में सभी 147 विधानसभा एवं 21 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगी।
उल्लेखनीय है कि पार्टी विरोधी टिप्पणी के लिए सगरिया को पिछले 19 जनवरी को कांग्रेस से बर्खास्त कर दिया गया था। कुंदुली सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता को न्याय न मिलने पर सगरिया ने नैतिकता के आधार पर विधायक पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला था। इसके बाद उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें