कांग्रेस की जनजागरण यात्रा का दूसरा चरण 14 से
आम चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी बिसात बढ़ाने में जुट गर्ई हैं।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर :
आम चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक पाíटयां अपनी सियासी विसात को बढ़ाने में जुट गई हैं। इसी के तहत 14 नवंबर से एक बार फिर कांग्रेस राज्य में दूसरे चरण की जनजागरण यात्रा शुरू करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के नेतृत्व में इस पदयात्रा में शामिल होकर पार्टी के नेता विभिन्न जिलों में जाएंगे और पथप्रांत सभा करने के साथ संगठन को मजबूत करने का प्रयास करने की बात अध्यक्ष ने कही है। दूसरे चरण की यह जनजागरण यात्रा मयूरभंज एवं केंदुझर जिला में होगी। आम चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य के सभी 314 ब्लॉक में यह जनजागरण यात्रा करने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि विगत चार अक्टूबर से कांग्रेस की जनजागरण यात्रा बालेश्वर जिला से शुरू हुई थी। इसके लिए पार्टी के नेता एक विशेष बस से भुवनेश्वर से बालेश्वर गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के नेतृत्व में नेता जिलों में विभिन्न इलाकों को जाकर पथप्रांत सभा करने के साथ कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया था। इसी सभा में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष चिरंजीव विश्वाल ने कहा था कि यदि पार्टी क्षमता में आएगी तो फिर निरंजन पटनायक मुख्यमंत्री बनेंगे।
अब दूसरे चरण की जनजागरण यात्रा शुरू होने जा रही है, जिसे सफल बनाने के लिए पार्टी के नेता अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं।