Move to Jagran APP

ओडिशा में बढ़ते नारी उत्पीड़न को लेकर 21 को एसपी दफ्तरों का घेराव करेगी कांग्रेस

ओडिशा में बढ़ते नाबालिगों के अपहरण दुष्कर्म हत्या सामूहिक दुष्कर्म और नारी उत्पीड़न के खिलाफ राज्य कांग्रेस ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 08:13 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 08:13 AM (IST)
ओडिशा में बढ़ते नारी उत्पीड़न को लेकर 21 को एसपी दफ्तरों का घेराव करेगी कांग्रेस
ओडिशा में बढ़ते नारी उत्पीड़न को लेकर 21 को एसपी दफ्तरों का घेराव करेगी कांग्रेस

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा में बढ़ते नाबालिगों के अपहरण, दुष्कर्म, हत्या, सामूहिक दुष्कर्म और नारी उत्पीड़न के खिलाफ राज्य कांग्रेस ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी 21 दिसंबर पार्टी की ओर से राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। यह ऐलान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने किया है। यह आंदोलन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक की अगुवाई में होगा।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि राज्य में वर्तमान समय में प्रतिदिन प्राय: 11 बच्चे लापता होते है और वर्ष में 4315 बच्चो के अपहरण की घटना समाज के लिए एक गंभीर चिता का कारण बना है। पटनायक ने कहा परी, स्वाति, पिहु, आयुष जैसे मासूम बच्चो के अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं अत्यंत निदनीय है। 21 साल से अधिक सरकार में रहने के बाद भी बीजू जनता दल सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। गृह विभाग मुख्यमंत्री के अधीन रहने के बावजूद मासूम बच्चे दुष्कर्म और हत्या का शिकार हो रहे हैं। जिला के एसपी और जिलापाल द्वारा जैसी तत्परता दिखानी चाहिए वैसी देखने को नहीं मिल रही। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2016 सितंबर से लेकर अबतक राज्य में प्राय: 700 नाबालिग बच्चे लापता हुए हैं जिनमें 550 बच्चियां शामिल है। इसी प्रकार घरेलू हिसा, महिला उत्पीड़न के मामलों में ओडिशा देश में तृतीय स्थान पर है। इसके विरोध में आगामी 21 दिसंबर को कांग्रेस की ओर से एसपी ऑफिस का घेराव किया जाएगा। इसमें राज्य के समस्त जिला कांग्रेस, छात्र कांग्रेस के साथ विधायक, सांसदों से शामिल होने का अनुरोध प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.