ओडिशा में बेकाबू हुआ कोरोना: एक दिन में 7071 नए मरीज; 18 साल से कम आयु के 707 बच्चे संक्रमित
Odisha Coronavirus News Update ओडिशा में एक ही दिन में 7071 नए मामले सामने आए है। संक्रमित मरीजों में 18 साल से कम आयु वर्ग के 707 बच्चे संक्रमित हुए हैं। खुर्दा जिले से सर्वाधिक 2226 नए मरीज सामने आए हैं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोविड संक्रमण की रफ्तार अब बेकाबू होने लगी है। दिन प्रतिदिन संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में आज एक ही दिन में 7071 नए मामले सामने आए है। इसमें क्वारनटाइन से 4128 लोग हैं जबकि 2943 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। संक्रमित मरीजों में 18 साल से कम आयु वर्ग के 707 बच्चे संक्रमित हुए हैं।
राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें आज भी खुर्दा जिले से सर्वाधिक 2226 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा सुन्दरगड़ जिले से 1147 एवं सम्बलपुर जिले से 609, कटक जिले से 505, मयूरभंज जिले से 201, पुरी जिले से 156 तथा स्टेटपुल से 486 नए मामलों की पहचान हुई है। इसके अलावा अनुगुल जिले से 83, बालेश्वर जिले से 198, बरगड़ जिले से 85, भद्रक जिले से 54, बलांगीर जिले से 190, बौद्ध जिले से 20, देवगड़ जिले से 18, ढेंकानाल जिले से 55, गंजाम जिले से 111, गजपति जिले से 45, जगतसिंहपुर जिले से 60, जाजपुर जिले से 130, झारसुगुड़ा जिले से 143, कालाहांडी जिले से 73, कंधमाल जिले से 18, केन्द्रापड़ा जिले से 27, केन्दुझर जिले से 65, कोरापुट जिले से 107, मालकानगिरी जिले से 6, नवरंगपुर जिले से 95, नयागड़ जिले से 35, नुआपड़ा जिले से 26, रायगड़ा जिले से 31, सोनपुर जिले से 46, रायगड़ा जिले से 36, सोनपुर जिले से 61 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10 लाख 82 हजार 769 हो गई है। इनमें से 10 लाख 47 हजार 31 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में 27 हजार 216 सक्रिय मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है।