ओडिशा में कांग्रेस सत्ता में आई तो जनता को मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली: शरत पटनायक
आईटीआई मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनसंपर्क अभियान में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने जनता को आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।
बालेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा तथा बालेश्वर जिले के लोग आगामी 2024 चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाए तो हम सबसे पहले सबको 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करेंगे। यह कहना है नवनियुक्त कांग्रेस के राज्य इकाई के अध्यक्ष शरत पटनायक का। स्थानीय आईटीआई मैदान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनसंपर्क अभियान में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी के अध्यक्ष शरत पटनायक ने यह आश्वासन दिया है।
कांग्रेस के सत्ता में आते ही राज्य के युवक महिला वृद्ध लोगों के लिए और नई-नई योजना प्रारंभ की जाएगी। कांग्रेस पार्टी जो आश्वासन देती है वह करके दिखाती है। ओडिशा तथा बालेश्वर जिला में बहुत उद्योग कांग्रेस सरकार के समय लगाए गए थे। जानकी बल्लभ पटनायक के शासन में हजार दिन में हजार उद्योग लगाया गए थे। 22 वर्ष नवीन पटनायक सरकार शासन में एक सुई कारखाना भी लगा नहीं पाए।
बिरला टायर, इस्पात एलॉयज जैसे अनेक बहुत उद्योग को रोगी बना दिया। यह सब उद्योग बंद होने के कारण हजार- हजार श्रमिक व कर्मचारी आज भूखा रह रहे हैं। केवल रास्ता व पुल निर्माण कर विकास का डंका पीट रहे हैं। नवीन धान पान व मीन के जिला में बंदरगाह प्रतिष्ठा के नाम पर विगत 15 वर्ष से बालियापाल के लोगो को नजरअंदाज किया जा रहा है। ओडिशा वासियों से चुनाव आते ही 500 में अपने वोट को ना बेचने का अनुरोध शरत पटनायक किए थे। एक दिन का ढाई सौ रुपए में बोट बेचकर गणतंत्र को संकट में मत डालिए। एक भिखारी को 50 पैसा देने पर भी वह नहीं लेता है।
इस जिले में एक कृषि विश्वविद्यालय स्थापना, राजस्व कमीशन ऑफिस की स्थापना मांग को क्यों सरकार अनदेखा करते चले आ रहे हैं। उन्होंने यह सवाल पूछा था की हम विधानसभा में 9 लोग विधायक हैं मात्र 2024 में हम 90 लोग विधानसभा में चुन के आएंगे और सरकार बनाएंगे। इसलिए हमारे कार्यकर्ता लोग आज से ही गांव गांव में जनसंपर्क आरंभ कर नवीन व नरेंद्र मोदी के झूठे आश्वासन के बारे में लोगो को सतर्क करे। एक रुपए वाला चावल देकर लोगों का विकास हो गया यदि यह नवीन और मोदी सोचते हैं तो यह ओडिशावासी के आत्मसम्मान को हानि पहुंचा रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एक होकर कांग्रेस पार्टी की संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत बनाने के लिए शरत पटनायक ने कहा था कि जो लोग पार्टी छोड़कर दूसरे पार्टी का दामन थाम चुके हैं। उनसे वापस कांग्रेस में लौटने का अनुरोध किया था। बालेश्वर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के नेता नव ज्योति पटनायक ने अपने संबोधन में कहा था कि उत्तर ओडिशा समेत पूरे ओडिशा में उद्योग और कृषि का विकास कांग्रेस के जमाने में हुआ था।